Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Grahan 2019 Effects on Zodiac signs: इन चार राशियों के लिए सुख-समृद्धि के साथ शुभ समाचार लाएगा चंद्र ग्रहण

    By kartikey.tiwariEdited By:
    Updated: Tue, 09 Jul 2019 12:01 PM (IST)

    Chandra Grahan 2019 Effects on Zodiac signs चंद्र ग्रहण का 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। यह ग्रहण धनु राशि पर लगेगा। अतः यह 8 राशियों के लिए शुभ नहीं है।

    Chandra Grahan 2019 Effects on Zodiac signs: इन चार राशियों के लिए सुख-समृद्धि के साथ शुभ समाचार लाएगा चंद्र ग्रहण

    Chandra Grahan 2019 Effects on Zodiac signs: आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा दिन मंगलवार दिनांक 16 जुलाई 2019 की रात्रि में खण्डग्रास चन्द्रग्रहण लगेगा, जो सम्पूर्ण भारत में देखा जाएगा। भारतीय समय के अनुसार, ग्रहण का प्रारम्भ (स्पर्श) रात्रि 01 बजकर 31 मिनट पर, मध्य रात्रि 03 बजकर 01 मिनट पर तथा मोक्ष रात्रि शेष 04 बजकर 30 मिनट पर होगा। ग्रहण की कुल अवधि दो घंटा 59 मिनट की होगी। चंद्र ग्रहण चार राशियों के लिए शुभ समाचार लेकर आ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंद्र ग्रहण का राशियों पर प्रभाव

    चंद्र ग्रहण का 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। यह ग्रहण धनु राशि पर लगेगा। अतः यह धनु, मकर, वृश्चिक, वृष, कन्या, मेष, सिंह एवं मिथुन राशि के लिए शुभ नहीं है। इन राशि वालों को ग्रहण देखने से मृत्युतुल्य कष्ट, शारीरिक क्षति, धन-हानि, अपयश और अशान्ति का सामना करना पड़ सकता है।

    इसके विपरीत कर्क, तुला, कुम्भ एवं मीन राशि वालों के लिए यह ग्रहण सुख-समृद्धि के साथ अनेक प्रगति कारक शुभ सूचना लेकर आ रहा है।

    चंद्र ग्रहण में इस मंत्र का जाप करें

    चंद्र ग्रहण को सीधे आँख से देखना हानिकारक होता है। ग्रहण की अवधि में पूजा-आराधना एवं मन्त्र-साधना का विशेष महत्व है। ऐसा प्रमाण मिलता है कि ग्रहण-अवधि में जाप करने से मन्त्र सिद्ध होकर इष्ट फल प्रदान करता है। अतः ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मन्त्र का ग्रहण में जाप करने से परिवार में सुख-शान्ति की वृद्धि होती है।

    Lunar Eclipse or Chandra Grahan 2019: इस तारीख को लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानें सूतक और ग्रहण काल

    ग्रहण के बाद स्नान-दान

    ग्रहण के बाद स्नान के उपरांत उपयुक्त व्यक्ति को पुराने वस्त्रों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से ग्रह-दोष का नाश होता है तथा नूतन समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके अतिरिक्त सभी को काला तिल, नमक, तेल एवं अन्न का दान करना चाहिए। इससे राहु-शनि के अतिरिक्त समस्त ज्ञात-अज्ञात पाप-ग्रह दोष और पित्र-दोष स्वतः नष्ट हो जाते हैं।

    — ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट