Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण के दौरान इन राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, वरना भुगतने पड़ेंगे गंभीर परिणाम

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 03:07 PM (IST)

    ज्योतिष ग्रहण (Chandra Grahan 2025) के दौरान शुभ काम न करने की सलाह देते हैं। इसके लिए चंद्र ग्रहण के दौरान शुभ काम न करें। साथ ही ग्रहण के समय अपने पास चाकू नेल कटर सेफ्टी पिन आदि चीजें न रखें। ग्रहण के दौरान राहु का प्रभाव बढ़ जाता है। इसके लिए नकारात्मक शक्ति हावी रहती है

    Hero Image
    Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण कब दिखाई देगा?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण आज देर रात लगने वाला है। यह ग्रहण भारत समेत विश्व के कई देशों में देखा जाएगा। इसके लिए सूतक भी मान्य है। इसके साथ ही सर्व पितृ अमावस्या पर साल का अंतिम सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ज्योतिषियों की मानें तो चंद्र ग्रहण देर रात 09 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा। वहीं, चंद्र ग्रहण का समापन 08 सितंबर को देर रात 01 बजकर 26 मिनट पर होगा। इस समय सूतक भी समाप्त होगा। ग्रहण के दौरान दो राशि के जातकों को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। आइए, इसके बारे में जानते हैं-

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के जातकों पर चंद्र देव की विशेष कृपा बरसती है। आसान शब्दों में कहें तो वृषभ राशि में चंद्र देव उच्च के होते हैं। इसके लिए वृषभ राशि के जातकों को ग्रहण के दौरान विशेष सावधान रहने की जरूरत है। वर्तमान समय में मायावी ग्रह राहु की दृष्टि आपके चतुर्थ भाव पर है। इससे आप मन दुखी रह सकता है। निवेश करने से बचें।

    इसके साथ ही निवेश करने की प्लानिंग न करें। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह अवश्य लें। नकारात्मक जगहों पर जाने से बचें। किसी से वाद-विवाद न करें। अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। ग्रहण के दौरान शिव जी के नामों का जप करें। इससे न केवल राहु का प्रभाव समाप्त होगा, बल्कि चंद्र और शुक्र देव की कृपा भी आप पर बरसेगी।

    कर्क राशि

    वर्तमान समय में मायावी ग्रह राहु आपके धन भाव में विराजमान हैं। चंद्र ग्रहण के दौरान भावनाओं में बहकर कोई फैसला न लें। न ही किसी पर विश्वास रख कोई काम करें। शुभ काम को शारदीय नवरात्र तक टाल सकते हैं। झूठ बोलने से बचें। आपकी वाणी कटु हो सकती है। इससे बचने का प्रयास करें। किसी प्रकार के ऑनलाइन निवेश से बचें। पैसों का दुरुपयोग न करें। शराब का सेवन न करें। इसके साथ ही तामसिक चीजों का सेवन करने से बचें। दोस्तों से दूर रहें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। भगवान शिव के नामों का जप करें। 

    यह भी पढ़ें- Chandra Grahan-Pritpaksh 2025: चंद्र ग्रहण काल में पितृ कर्म मान्य, जप का मिलता है एक लाख गुणा अधिक फल

    यह भी पढ़ें- Chandra Grahan 2025: कब शुरू होगा चंद्रग्रहण का सूतक काल? मंदिरों के कपाट रहेंगे बंद, क्या करें क्या न करें

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    comedy show banner
    comedy show banner