Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lucky Plants: चंद दिनों में बनना चाहते हैं अमीर, तो घर में जरूर लगाएं ये पौधे

    Updated: Sun, 28 Apr 2024 04:20 PM (IST)

    शास्त्रों के अनुसार है कि घर में कुछ विशेष पेड़-पौधे लगाने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इन पौधों में तुलसी शमी का पेड़ आदि शामिल हैं। माना जाता है कि घर में इन पेड़-पौधे को लगाने से इंसान को जीवन में कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं कि घर में किन पौधों को लगाना फलदायी होता है।

    Hero Image
    Lucky Plants: चंद दिनों में बनना चाहते हैं अमीर, तो घर में जरूर लगाएं ये पौधे

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lucky Plants for Home: सनातन धर्म में कुछ पौधों को घर में लगाना शुभ माना जाता है। क्योंकि कुछ पौधों में भगवान का वास माना जाता है। इन पौधों में तुलसी, शमी का पेड़ आदि शामिल हैं। माना जाता है कि घर में इन पेड़-पौधे को लगाने से इंसान को जीवन में कई परेशानियों से छुटकारा मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर में किन पौधों को लगाना फलदायी होता है।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Mandir Vastu Tips: पूजा घर से तुरंत हटा दें ये चीजें, वरना जीवन में बढ़ सकती हैं परेशानियां

    तुलसी का पौधा

    सनातन धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय है। इस पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। मान्यता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाना और इसकी पूजा-अर्चना करने से घर में खुशियों का आगमन होता है और इंसान को धन का लाभ मिलता है। साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

    शमी का पौधा

    मान्यता है कि शमी के पौधे में भगवान शिव का वास होता है। इस पेड़ को बेहद पवित्र माना गया है। कहा जाता है कि घर में शमी के पौधे को लगाने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। रोजाना इस  पौधे की पूजा-अर्चना करने से इंसान की कुंडली में शनि की स्थिति शुभ और मजबूत होती है और सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।

    मनी प्लांट

    अगर आप सुख-समृद्धि में वृद्धि चाहते हैं, तो इसके लिए घर में मनी प्लांट को लगाए। धन की कमी को दूर करने के लिए शुक्रवार के दिन जल में कच्चा दूध मिलाकर मनी प्लांट में अर्पित करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन का लाभ मिलता है।

    एलोवेरा का पौधा

    इसके अलावा आप घर में एलोवेरा का पौधा लगा सकते हैं। इस पौधे को घर में लगाना बेहद शुभ माना जाता है। एलोवेरा को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है।    

    यह भी पढ़ें: Vastu Tips for Money Plant: ऐसे करें अपने मनी प्लांट की देखभाल, भरे रहेंगे आपके धन भंडार

    डिसक्लेमर-'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'