Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mandir Vastu Tips: पूजा घर से तुरंत हटा दें ये चीजें, वरना जीवन में बढ़ सकती हैं परेशानियां

    मंदिर घर का एक ऐसा स्थान है जहां से सबसे ज्यादा सकारात्मक ऊर्जा निकलती है। ऐसे में मंदिर में वास्तु नियमों का ध्यान रखना चाहिए ताकि इसका सकारात्मक लाभ व्यक्ति को मिलता रहे। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी चीजों का वर्णन किया गया है जिन्हें मंदिर के आसपास रखने से बचना चाहिए। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में।

    By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Wed, 24 Apr 2024 05:57 PM (IST)
    Hero Image
    Mandir Vastu Tips पूजा घर से तुरंत हटा दें ये चीजें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Mandir Vastu Tips in Hindi: मंदिर को घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। ऐसे में मंदिर की पवित्रता को बनाए रखने के लिए कुछ नियमों का ध्यान रखा जाना जरूरी है। तो चलिए जानते हैं की वास्तु के अनुसार, किन चीजों को मंदिर के आसपास नहीं रखना चाहिए, वरना व्यक्ति को इसके नकारात्मक परिणाम झेलने पड़ सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    न रखें ऐसी पुस्तकें

    कई लोग घर के मंदिर में धार्मिक किताबें रखते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर के मंदिर में कभी भी कटी-फटी या फिर पुरानी धार्मिक पुस्तकें नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है।

    हटा दें ऐसी तस्वीरें

    मंदिर के आसपास भूलकर भी अपने पूर्वजों की तस्वीर नहीं लगना चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है और यह भी माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान का अपमान होता है। ध्यान रखें कि वास्तु शास्त्र में दक्षिण दिशा को पितरों की दिशा माना गया है।

    न करें ये गलतियां

    पूजा के दौरान फूल भी मुख्य रूप से चढ़ाए जाते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में माना गया है कि सूखे फूलों को मंदिर में नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से  जीवन में होता है उदासीनता बढ़ने लगती है। इसलिए चढ़ाए गए फूलों को कुछ समय बाद ही मंदिर से हटा लें। इसके साथ ही मंदिर में शंख रखना शुभ माना गया है। लेकिन अगर आप मंदिर में ढेर सारे शंख रखते हैं, तो इसे वास्तु के अनुसार ठीक नहीं माना गया। ऐसा करने से आपको वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है।

    यह भी पढ़ें - Vastu Tips for Kitchen: रसोई में नहीं गिरानी चाहिए ये 3 चीजें, वरना शुरू हो सकते हैं बुरे दिन

    इन बातों का रखें ध्यान

    शनि देवता भी हिंदू धर्म के मुख्य देवता हैं, लेकिन उनकी मूर्ति को मंदिर में रखना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा करने से शनि देव की क्रूर दृष्टि आपके और परिवार के सदस्यों पर पड़ सकती है। वहीं, वास्तु शास्त्र में यह भी माना गया है कि मंदिर के आसपास का कबाड़ आदि भी नहीं इकट्ठा करना चाहिए। इससे भी आपको नकारात्मक परिणाम का सामना करना पड़ सकता है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'