Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lucky Colors: किस दिन कौन-सा रंग पहनने से होती है भाग्य में वृद्धि, देवी-देवताओं और ग्रहों से है संबंध

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Mon, 12 Jun 2023 06:37 PM (IST)

    हिन्दू मान्यताओं के अनुसार सप्ताह हर का अपना एक महत्व है। हर दिन एक विशेष रंग पहनने से भी लाभ मिलते हैं। तो आइए जानते हैं कि किस दिन कौन से रंग के वस्त्र धारण करने से आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।

    Hero Image
    Lucky Colors किस दिन कौन-सा रंग पहनना चाहिए।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Lucky Colors: सप्ताह के सातों दिन देवी-देवताओं और ग्रहों से संबंधित हैं। ऐसी स्थिति में उनके अनुसार, सप्ताह के अलग-अलग दिन सात अलग-अलग रंग के कपड़े पहनने से उस रंग से संबंधित देवी-देवताओं की कृपा आप पर बनी रहती है। कुंडली में अच्छे योग बनते हैं। जिस कारण भाग्य में वृद्धि भी होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार के दिन कौन-सा रंग पहने

    हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। साथ ही यह दिन चंद्रमा से भी संबंधित है। चंद्रमा का रंग चांदी जैसा सफेद है और भगवान शिव का भी सफेद रंग प्रिय माना गया है। इसलिए सोमवार के दिन सफेद या फिर चांदी जैसे सफेद वस्त्र धारण करने से व्यक्ति पर शिव जी की कृपा बनी रहती है।

    मंगलवार के दिन पहने ये रंग

    शास्त्रों में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान जी और मंगल ग्रह का दिन माना गया है। ऐसे में हनुमान जी की कृपा पाने और मंगल के अशुभ फलों ले मुक्ति के लिए भगवा, लाल या नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। क्योंकि इन रंगों को हनुमान जी का प्रिय रंग माना गया है। साथ ही मंगल ग्रह का रंग भी लाल है।

    बुधवार किस देवता को है समर्पित

    बुधवार का दिन बुध ग्रह का दिन है। साथ ही यह दिन गणेश भगवान को भी समर्पित है। गणेश जी को दूर्वा अति प्रिय है जिसका रंग हरा होता है। ऐसे में बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े धारण करने से गणेश जी की विशेष कृपा बनी रहती है, और भाग्य भी मजबूत होता है। गहरे या हल्के किसी भी प्रकार के हरे रंग के कपड़े पहने जा सकते हैं।

    क्यों खास है गुरुवार का दिन

    सनातन धर्म में गुरुवार का भगवान विष्णु को समर्पित है। साथ ही यह दिन देवताओं के गुरु बृहस्पति का भी दिन है। भगवान विष्णु के प्रिय रंग की बात करें तो उन्हें पीला रंग बहुत पसंद है। इस दिन पीले रंग के कपड़े धारण करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा आपके ऊपर बनी रहती है।

    शुक्रवार का किस ग्रह से है संबंध

    हिंदू धर्म में शुक्रवार को धन की देवी लक्ष्मी और शुक्र ग्रह का दिन माना गया है। इस दिन लाल या गुलाबी रंग पहनने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। जिस कारण व्यक्ति को कभी भी धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता।

    शनिवार को पहने ये रंग

    शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित है। साथ ही यह दिन शनि ग्रह का भी माना गया है। इस दिन अपने कपड़ो में काले रंग को जरूर शामिल करें। इससे आप शनि देव की क्रूर दृष्टि से बचे रहेंगे।

    रविवार को जरूर करें ये काम

    रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित है। जिन लोगों की कुंडली में सूर्य से संबंधित दोष रहता है, उन्हें मान-सम्मान की हानि झेलनी पड़ती है। इससे बचने के लिए सूर्य के रंग यानी सुनहरे रंग या खिलने वाला पीला रंग धारण करना चाहिए।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'