Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Lord Shiva Favourite Rashi: ये हैं भगवान शिव की प्रिय राशियां, हमेशा बरसती है कृपा

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Fri, 18 Aug 2023 05:11 PM (IST)

    Lord Shiva Favourite Rashi ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों के बारे में बताया गया है। प्रत्येक राशि की अपनी विशिष्टता और विशेषता होती है। विभिन्न ग्रहों ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    Shiv ji Ki Priya Rashi कौन-सी हैं भगवान शिव की प्रिय राशियां।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Lord Shiva Favourite Rashi: सावन का पवित्र महीना भगवान शिव को समर्पित है। भोलेनाथ शिवलिंग पर जल चढ़ाने मात्र से प्रसन्न हो जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि कुछ राशि के जातकों पर हमेशा भोलेनाथ की कृपा रहती है। आइए जानते हैं वह कौन-सी राशियां हैं जिन पर महादेव की कृपा बनी रहती है।

    इन पर बरसती है महादेव की कृपा

    महादेव की पूजा के लिए सावन का महीना सबसे उत्तम माना गया है। ऐसे में मेष राशि वालों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहती है। इस राशि का स्वामी मंगल को माना जाता है। भोलेनाथ की प्रिय राशि होने के कारण मेष राशि वाले जातकों के सारे बिगड़े काम शिव जी कृपा से बनने लगते हैं।

    शनि देव की भी मिलती है कृपा

    इस राशि के स्वामी शनि देव हैं, इसलिए मकर राशि के जातकों पर भगवान शिव के साथ-साथ शनि देव की भी कृपा बरसती है। इस राशि के लोग अगर सच्चे मन से शिव की आराधना करें तो उनको जीवन में कभी असफलता का सामना नहीं करना पड़ता।

    भाग्यशाली होते हैं इस राशि के लोग

    कुंभ राशि भी शिव जी की प्रिय राशियों में से एक है। साथ ही यह राशि भी शनि देव को भी प्रिय है। इस राशि के जातकों को महादेव की कृपा प्राप्त करने के लिए ज्यादा प्रयास नहीं करना पड़ता। कुंभ राशि के लोग दिल के सच्चे होते हैं और हमेशा दूसरों का भला चाहते हैं। यही कारण है कि इस राशि के लोगों पर पर शिव जी असीम कृपा बनी रहती है। वहीं, शिव जी की पूजा-अर्चना करने से कुंभ राशि के जातकों के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'