Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lohri की आग में इन चीजों को डालने से बढ़ेगा सौभाग्य, होगा लाभ ही लाभ

    आज यानी 13 जनवरी को लोहड़ी का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन बड़े ही उत्साह और भव्यता के साथ लोग लोहड़ी की आग की पूजा करते हैं। साथ ही ढोल व नगाड़े की थाप पर नाचते-गाते हैं। इस दिन को लेकर लोगों की अपनी-अपनी मान्यताएं हैं तो आइए उनमें से कुछ के बारे (Lohri 2025 Puja Samagri) में जानते हैं।

    By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Mon, 13 Jan 2025 10:45 AM (IST)
    Hero Image
    Lohri 2025 Upay: लोहड़ी के चमत्कारी उपाय।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। लोहड़ी एक ऐसा त्योहार है, जो अंधेरे पर प्रकाश की विजय और सर्दियों के अंत का प्रतीक है। यह त्योहार हर साल धूमधूाम और भव्यता के साथ मनाया जाता है। आमतौर पर इस त्योहार को सिख धर्म के लोग मनाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व इस 13 जनवरी 2025, दिन सोमवार यानी आज पड़ रहा है। वहीं, इस दिन को लेकर लोगों की अपनी-अपनी मान्यताएं (Lohri 2025 Puja Vidhi) हैं, जिसका वे पालन करते हैं। इसके अलावा लोहड़ी की पवित्र में आग कुछ विशेष चीजें हैं, जिन्हें डालने से सुख और शांति की प्राप्ति होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके साथ ही जीवन में खुशहाली आती है, आइए उन विशेष सामग्री (Lohri 2025 Puja Samagri) के बारे में जानते हैं।

    लोहड़ी की अग्नि में डालें ये 3 चीजें ( Lohri Fire Rituals)

    काले तिल - ऐसा कहा जाता है कि इस पावन पर्व पर काले तिल का दान व उनसे बनी चीजों का विशेष महत्व है। मान्यता है कि लोहड़ी की आग में काले तिल डालने से व्यक्ति को नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। साथ ही नजर दोष का प्रभाव भी कम होता है।

    मूंगफली - लोहड़ी की पवित्र अग्नि में मूंगफली डालना भी बेहद शुभ माना गया है। कहते हैं कि इसे अर्पित करने से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। इसके साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा मिलती है।

    रेवड़ी - ऐसा कहा जाता है कि लोहड़ी की अग्नि में रेवड़ी अर्पित करना भी बहुत उत्तम माना जाता है। लोहड़ी की अग्नि में रेवड़ियां अर्पित करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। इसके साथ ही जीवन में शुभता है।

    यह भी पढ़ें: Paush Purnima 2025: पौष पूर्णिमा पर जरूर करें इस चालीसा का पाठ, कुंडली से समाप्त होगा पितृ दोष

    शुभ मुहूर्त ( Shubh Muhurat)

    वैदिक पंचांग के अनुसार, 13 जनवरी यानी आज के दिन विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 15 मिनट से 02 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। फिर अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 42 मिनट से 06 बजकर 09 मिनट तक रहेगा।

    वहीं, रवि योग और पुनर्वसु योग का शुभ संयोग भी आज बन रहा है। ऐसे में लोहड़ी की पवित्र अग्नि की खास पूजा करें। इससे आपकी सभी कामनाओं की पूर्ति होगी।

    यह भी पढ़ें: Happy Lohri 2025 Wishes: लोहड़ी के पावन अवसर पर इन शुभ संदेशों से दें बधाइयां, दिन बनेगा खास

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।