Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lohri के दिन इन कामों को करने से जीवन में आ सकती है समस्या, जानें क्या करें और क्या न करें

    Updated: Sun, 12 Jan 2025 08:27 AM (IST)

    लोहड़ी का पर्व मुख्य रूप से सिख और हिंदू समुदाय के लोग बेहद उत्साह के साथ मनाते हैं। इस त्योहार को हर साल 13 जनवरी (Lohri 2025 Date) को मनाया जाता है। लोहड़ी से फसलों की कटाई की शुरुआत होती है। इसी वजह से इस पर्व को फसलों की कटाई का जश्न मनाने के लिए भी मनाया जाता है। यहां जानें लोहड़ी से जुड़े नियम।

    Hero Image
    Lohri 2025: लोहड़ी के नियम (Pic Credit-AI)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lohri 2025: लोहड़ी के पर्व को हर साल मकर संक्रांति से एक दिन पहले देशभर में मनाया जाता है। इस पर्व के आने का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस शुभ अवसर पर लोग एक जगह इकट्ठा होते हैं और अग्नि जलाकर उसमें मूंगफली, खील, गेहूं की बालियां और रेवड़ी अर्पित करते हैं। लोहड़ी के शुभ अवसर पर कुछ कामों को करने से बचना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मान्यता है कि इस दिन नियम का पालन न करने से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए लोहड़ी से जुड़े नियम का पालन जरूर करें। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि लोहड़ी के दिन क्या करें और क्या न करें?

    (Pic Credit-AI)

    लोहड़ी के दिन क्या करें (What to do on lohri day)

    • किसी भी पर्व के दौरान दान करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि सच्चे मन से दान करने से अन्न और धन की कमी नहीं होती है। ऐसे में लोहड़ी के अवसर पर रेवड़ी और मूंगफली का दान करें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।  
    • सनातन धर्म में अग्नि को शुभता और पवित्रता का प्रतीक माना गया है, तो ऐसे में लोहड़ी के दिन अग्नि की पूजा करें। इस दौरान जीवन में सुख-समृद्धि में वृद्धि के लिए कामना करें।  
    • अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो लोहड़ी के दिन लाल रंग के कपड़े में गेहूं बांधकर दान करें। इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।  
    • इसके अलावा लोहड़ी के दिन सात्विक भोजन का सेवन करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Lohri 2025: कब और क्यों मनाया जाता है लोहड़ी का त्योहार, जानिए इसका महत्व

    लोहड़ी के दिन क्या न करें (What not to do on Lohri day)

    • लोहड़ी के दिन तामसिक भोजन चीजों का सेवन भूलकर भी नहीं करने चाहिए।  
    • बातचीत के दौरान किसी से वाद-विवाद न करें।
    • बड़े-बुर्जुगों और महिलाओं का अपमान करें।  
    • गंदे वस्त्र पहनने से बचना चाहिए।  
    • काले वस्त्र धारण नहीं करने चाहिए।
    • लोहड़ी कि अग्नि में अर्पित करने वाली चीजों को झूठा नहीं करने चाहिए। ऐसा करने से पूजा का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है।  

    ये हैं लोहड़ी की परंपराएं

    लोहड़ी के दिन लकड़ियों के ढेर में आग लगाई जाती है, जिसे लोहड़ी की आग कहा जाता है। इस दौरान गाना गाते हैं और नृत्य करते हैं। एक-दूसरे से गले मिलते हैं। इस दिन दान जरूर करना चाहिए।  

    यह भी पढ़ें: Lohri 2025: अगर शादी के बाद आपकी है पहली लोहड़ी, तो इन कामों को न करें अनदेखा

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।