Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Laxmi Mantra: गुरुवार के दिन पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 21 May 2025 09:30 PM (IST)

    ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। इन योग में भगवान विष्णु (Lord Vishnu Puja Vidhi) की पूजा करने से साधक की मनचाही मुराद पूरी होगी। साथ ही जीवन में सुखों का आगमन होगा। इस दिन पीले रंग की चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।

    Hero Image
    Laxmi Mantra: मां लक्ष्मी को कैसे प्रसन्न करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, गुरुवार 22 मई को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और गुरु बृहस्पति देव की पूजा की जाती है। साथ ही गुरुवार का व्रत रखा जाता है। यह व्रत अविवाहित लड़कियां शीघ्र विवाह के लिए रखती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, विवाहित महिलाएं सुख और सौभाग्य में वृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। इस व्रत को करने से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। अगर आप भी भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो गुरुवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद भक्ति भाव से भगवान विष्णु की पूजा करें। साथ ही पूजा के समय मां लक्ष्मी के नामों का जप करें। वहीं, पूजा का समापन लक्ष्मी आरती से करें।

    यह भी पढ़ें: जीवन में बना रहता है डर, तो करें इस स्तोत्र का पाठ, बरसेगी महादेव की कृपा

    मां लक्ष्मी के 108 नाम

    1. ऊँ प्रकृत्यै नम:

    2. ऊँ विकृत्यै नम:

    3. ऊँ विद्यायै नम:

    4. ऊँ सर्वभूत-हितप्रदायै नम:

    5. ऊँ श्रद्धायै नम:

    6. ऊँ विभूत्यै नम:

    7. ऊँ वसुन्धरायै नमः

    8. ऊँ उदारांगायै नमः

    9. ऊँ हरिण्यै नमः

    10. ऊँ हेममालिन्यै नमः

    11. ऊँ धनधान्य-कर्ये नमः

    12. ऊँ सिद्धयै नमः

    13. ऊँ स्त्रैणसौम्यायै नमः

    14. ऊँ शुभप्रदायै नमः

    15. ऊँ नृपवेश्मगतानन्दायै नमः

    16. ऊँ सुरभ्यै नम:

    17. ऊँ परमात्मिकायै नम:

    18. ऊँ वाचे नम:

    19. ऊँ पद्मालयायै नम:

    20. ऊँ पद्मायै नमः

    21. ऊँ शुचय़ै नमः

    22. ऊँ स्वाहायै नमः

    23. ऊँ स्वधायै नमः

    24. ऊँ सुधायै नमः

    25. ऊँ धन्यायै नमः

    26. ऊँ हिरण्मयै नमः

    27. ऊँ लक्ष्म्यै नमः

    28. ऊँ नित्यपुष्टायै नमः

    29. ऊँ विभावर्यै नमः

    30. ऊँ अदित्यै नमः

    31. ऊँ दित्यै नमः

    32. ऊँ दीप्तायै नमः

    33. ऊँ वसुधायै नमः

    34. ऊँ वसुधारिण्यै नमः

    35. ऊँ कमलायै नमः

    36. ऊँ कान्तायै नमः

    37. ऊँ कामाक्ष्यै नमः

    38. ऊँ क्रोधसंभवायै नमः

    39. ऊँ अनुग्रहप्रदायै नमः

    40. ऊँ बुद्धयै नमः

    41. ऊँ अनघायै नमः

    42. ऊँ हरिवल्लभायै नमः

    43. ऊँ अशोकायै नमः

    44. ऊँ अमृतायै नमः

    45. ऊँ दीप्तायै नमः

    46. ऊँ लोकशोकविनाशिन्यै नमः

    47. ऊँ धर्म-निलयायै नमः

    48. ऊँ करुणायै नमः

    49. ऊँ लोकमात्रे नमः

    50. ऊँ पद्मप्रियायै नमः

    51. ऊँ पद्महस्तायै नमः

    52. ऊँ पद्माक्ष्यै नमः

    53. ऊँ पद्मसुन्दर्यै नमः

    54. ऊँ पद्मोद्भवायै नमः

    55. ऊँ भास्कर्यै नमः

    56. ऊँ बिल्वनिलयायै नमः

    57. ऊँ वरारोहायै नमः

    58. ऊँ यशस्विन्यै नमः

    59. ऊँ वरलक्ष्म्यै नमः

    60. ऊँ वसुप्रदायै नमः

    61. ऊँ शुभायै नमः

    62. ऊँ हिरण्यप्राकारायै नमः

    63. ऊँ समुद्रतनयायै नमः

    64. ऊँ पद्ममुख्यै नमः

    65. ऊँ पद्मनाभप्रियायै नमः

    66. ऊँ रमायै नमः

    67. ऊँ पद्ममालाधरायै नमः

    68. ऊँ देव्यै नमः

    69. ऊँ पद्मिन्यै नमः

    70. ऊँ पद्मगन्धिन्यै नमः

    71. ऊँ पुण्यगन्धायै नमः

    72. ऊँ सुप्रसन्नायै नमः

    73. ऊँ प्रसादाभिमुख्यै नमः

    74. ऊँ प्रभायै नमः

    75. ऊँ चन्द्रवदनायै नमः

    76. ऊँ चन्द्रायै नमः

    77. ऊँ चन्द्रसहोदर्यै नमः

    78. ऊँ चतुर्भुजायै नमः

    79. ऊँ विष्णुपत्न्यै नमः

    80. ऊँ प्रसन्नाक्ष्यै नमः

    81. ऊँ नारायणसमाश्रितायै नमः

    82. ऊँ दारिद्र्यध्वंसिन्यै नमः

    83. ऊँ देव्यै नमः

    84. ऊँ सर्वोपद्रव-वारिण्यै नमः

    85. ऊँ नवदुर्गायै नमः

    86. ऊँ महाकाल्यै नमः

    87. ऊँ ब्रह्माविष्णु-शिवात्मिकायै नमः

    88. ऊँ त्रिकालज्ञान-संपन्नायै नमः

    89. ऊँ भुवनेश्वर्यै नमः

    90. ऊँ चन्द्ररूपायै नमः

    91. ऊँ इन्दिरायै नमः

    92. ऊँ इन्दुशीतलायै नमः

    93. ऊँ अह्लादजनन्यै नमः

    94. ऊँ पुष्टयै नमः

    95. ऊँ शिवायै नमः

    96. ऊँ शिवकर्यै नमः

    97. ऊँ सत्यै नमः

    98. ऊँ विमलायै नमः

    99. ऊँ विश्वजनन्यै नमः

    100. ऊँ तुष्टयै नमः

    101. ऊँ दारिद्र्यनाशिन्यै नमः

    102. ऊँ प्रीतिपुष्करिण्यै नमः

    103. ऊँ शान्तायै नमः

    104. ऊँ शुक्लमाल्यांबरायै नमः

    105. ऊँ श्रियै नमः

    106. ऊँ जयायै नमः

    107. ऊँ मंगलादेव्यै नमः

    108. ऊँ विष्णुवक्षस्थलस्थितायै नमः

    ॥ आरती श्री लक्ष्मी जी ॥

    ॐ जय लक्ष्मी माता,मैया जय लक्ष्मी माता।

    तुमको निशिदिन सेवत,हरि विष्णु विधाता॥

    ॐ जय लक्ष्मी माता...

    उमा, रमा, ब्रह्माणी,तुम ही जग-माता।

    सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत,नारद ऋषि गाता॥

    ॐ जय लक्ष्मी माता...

    दुर्गा रुप निरंजनी,सुख सम्पत्ति दाता।

    जो कोई तुमको ध्यावत,ऋद्धि-सिद्धि धन पाता॥

    ॐ जय लक्ष्मी माता...

    तुम पाताल-निवासिनि,तुम ही शुभदाता।

    कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी,भवनिधि की त्राता॥

    ॐ जय लक्ष्मी माता...

    जिस घर में तुम रहतीं,सब सद्गुण आता।

    सब सम्भव हो जाता,मन नहीं घबराता॥

    ॐ जय लक्ष्मी माता...

    तुम बिन यज्ञ न होते,वस्त्र न कोई पाता।

    खान-पान का वैभव,सब तुमसे आता॥

    ॐ जय लक्ष्मी माता...

    शुभ-गुण मन्दिर सुन्दर,क्षीरोदधि-जाता।

    रत्न चतुर्दश तुम बिन,कोई नहीं पाता॥

    ॐ जय लक्ष्मी माता...

    महालक्ष्मीजी की आरती,जो कोई जन गाता।

    उर आनन्द समाता,पाप उतर जाता॥

    ॐ जय लक्ष्मी माता...

    यह भी पढ़ें: प्रदोष व्रत के दिन इन जगहों पर जलाएं दीपक, घर में बनी रहेगी सुख-शांति

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।