Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Lucky Zodiac Signs: ये हैं माता लक्ष्मी की 5 प्रिय राशियां, जिन्हें नहीं होती धन की कमी

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Wed, 06 Sep 2023 01:20 PM (IST)

    Lakshmi ji Favorite zodiac signs ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों का जिक्र किया गया है जिनके ऊपर लक्ष्मी मां की विशेष कृपा बरसती है। कहा जाता है कि लक्ष्मी जी की कृपा से इनका जीवन खुशहाल बना रहता है। साथ ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। चलिए जानते हैं कि वह भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं जिन्हें लक्ष्मी मां की कृपा प्राप्त होती है।

    Hero Image
    Lakshmi ji Favorite zodiac signs ये हैं माता लक्ष्मी की 5 प्रिय राशियां।

    नई दिल्ली, अध्यात्म। Lucky Zodiac Signs: सनातन धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में पूजा जाता है। हर व्यक्ति चाहता है कि उसपर सदैव मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, ताकि उसे कभी आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। वैसे तो मां लक्ष्मी अपने हर भक्त पर लक्ष्मी मां की दया दृष्टि होती है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताया गया है जिनपर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद जिंदगी भर बना रहता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वृषभ राशि  (Taurus)

    वृषभ राशि मां लक्ष्मी की प्रिय राशियों में से एक मानी जाती है। वृषभ राशि का स्वामी ग्रह को माना जाता है। इस राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है।

    कर्क राशि (Cancer)

    कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव माने जाते हैं। इस राशि के जातकों पर भी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है जिसके चलते इन्हें आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।

    यह भी पढ़ें - Lakshmi ji Puja: जब मिलने लगे ये संकेत तो, समझिए नाराज हैं माता लक्ष्मी, ऐसे करें प्रसन्न

    सिंह राशि (Leo)

    सिंह राशि का स्वामी सूर्य ग्रह होता है। इस राशि पर भी धन की देवी मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं। यदि ये लोग अपने क्रोध को काबू में रखें तो आर्थिक क्षेत्र में इन्हें कभी नुकसान नहीं उठाना पड़ता।

    तुला राशि (Libra)

    तुला राशि के स्वामी शुक्र होते हैं। वहीं, शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। ऐसे में इस राशि पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है और हर महत्वपूर्ण कार्य में इन्हें भाग्य का साथ मिलता है।

    वृश्चिक राशि (Scorpio)

    वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है। वृश्चिक राशि के जातक अधिक मेहनती होते हैं। माता लक्ष्मी की कृपा के कारण इस राशि की आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहती है।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'