विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Labh Pancham 2026: नए बही-खातों पर 'शुभ-लाभ' लिखकर क्यों शुरू होता है व्यापार? जानें गुजरात-महाराष्ट्र की परंपरा

Published: Sat, 14 Nov 2026 08:00 AM (IST)

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को लाभ पंचमी मनाई जाती है, जो दीपावली उत्सव के समापन का ...और पढ़ें

लाभ पंचमी के दिन क्या करें? (Picture Credit- AI Generated)

लाभ पंचमी के दिन क्या करें? (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. दीपावली के बाद लाभ पंचमी पर नए व्यापार की शुरुआत होती है।

  2. गुजरात-महाराष्ट्र में बही-खातों की पूजा कर लिखते हैं 'शुभ-लाभ'।

  3. यह पर्व सौभाग्य और समृद्धि लाता है, पारिवारिक कलह दूर करता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को लाभ पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस पर्व को दीपावली उत्सव के समापन का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर नए बही-खातों की पूजा और नए व्यापार की शुरुआत की जाती है। साथ ही मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का विधान है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन विधिपूर्वक पूजा करने से साधक को सुख-समृद्धि और स्थायी लाभ की प्राप्ति होती है। इस पर्व को विशेषकर गुजरात और महाराष्ट्र में बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं कि दीवाली के पांच दिन बाद लाभ पंचमी क्यों मनाई जाती है और इस दिन कौन-से काम करना शुभ माना जाता है?

लाभ पंचमी 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Labh Pancham 2026 Date and Shubh Muhurat)

कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत: 13 नवंबर को रात 08 बजकर 42 मिनट पर
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि का समापन: 14 नवंबर को रात 11 बजकर 23 मिनट पर
पंचांग के अनुसार, आज यानी 14 नवंबर को लाभ पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है।
प्रातःकाल लाभ पंचमी पूजा मुहूर्त: सुबह 06 बजकर 43 मिनट से 10 बजकर 18 मिनट तक

अन्य शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 57 मिनट से 05 बजकर 50 मिनट तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 26 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 05 बजकर 28 मिनट से 05 बजकर 54 मिनट तक
निशीथ मुहूर्त: रात 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक
रवि योग: रात 08 बजकर 24 मिनट से सुबह 06 बजकर 44 मिनट तक (15 नवंबर)

लाभ पंचमी के दिन क्या होता है?

गुजरात और महाराष्ट्र समेत कई जगहों पर दीवाली की छुट्टियों के बाद व्यापारी इसी दिन अपनी दुकानें और प्रतिष्ठान खोलते हैं। साथ ही, इस दिन से नए काम की शुरुआत करना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन नए कार्य का आरंभ करने से व्यवसाय में निरंतर लाभ और उन्नति होती है तथा शुभ परिणाम मिलते हैं।

इस दिन व्यापारी अपने पुराने हिसाब-किताब को बंद कर नए बही-खातों की पूजा करते हैं। नए खातों के पहले पन्ने पर कुमकुम से स्वस्तिक बनाकर 'शुभ' और 'लाभ' लिखा जाता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लाभ पंचमी को 'सौभाग्य पंचमी' के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इस दिन व्रत और पूजा करने से जीवन में सौभाग्य की वृद्धि होती है, पारिवारिक कलह समाप्त होते हैं और रिश्तों में मधुरता आती है।

जैन धर्म में लाभ पंचमी को ज्ञान पंचमी क्यों कहते हैं?

जैन धर्म में कार्तिक शुक्ल पंचमी को ज्ञान पंचमी इसलिए कहते हैं क्योंकि इस दिन आगम ग्रंथों और ज्ञान की विशेष पूजा होती है। ज्ञान से ही जीवन में वास्तविक लाभ और मोक्ष मिलता है।

यह भी पढ़ें- Satyanarayan Vrat के नियम क्या हैं? पूजा से पहले जान लें 10 जरूरी बातें, व्रत रखने वालों के लिए संपूर्ण गाइड

यह भी पढ़ें- सूर्य को अर्घ्य देते समय न करें ये गलतियां, जल में मिलाएं ये चीजें; जानें सही मंत्र और समृद्धि पाने की विधि

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।