Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kumbh Sankranti 2025: कब है कुंभ संक्रांति, इस तरह प्राप्त करें सूर्य देव की कृपा

    Updated: Tue, 11 Feb 2025 12:33 PM (IST)

    कुंभ संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन दान तप और श्राद्ध अनुष्ठान आदि करना भी शुभ माना जाता है। ऐसे में कुंभ संक्रांति (Kumbh Sankranti 2025 Daan) के दिन आप कुछ खास चीजों का दान कर सूर्य देव की कृपा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में।

    Hero Image
    Kumbh Sankranti 2025 कुंभ संक्रांति पर क्या दान करें?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, साल में 12 संक्रांति आती हैं और सभी का अपना महत्व है। जब सूर्य देव कुंभ राशि में प्रवेश करते हैं तो इसे 'कुंभ संक्रांति' (Kumbh Sankranti 2025) कहा जाता है। इस दिन पर पवित्र नदी में स्नान करने और गरीबों में दान आदि करना काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कुंभ संक्रांति कब मनाई जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुंभ संक्रांति शुभ मुहूर्त (Kumbh Sankranti Kab hai)

    इस साल कुंभ संक्रांति का पर्व बुधवार, 12 फरवरी 2025 यानी माघ पूर्णिमा के दिन मनाया जा रहा है। साथ ही इस दिन पर महाकुंभ में पांचवा अमृत स्नान भी किया जाएगा। इस दौरान शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहेंगे -

    • कुंभ संक्रांति पुण्य काल - दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से शाम 06 बजकर 09 मिनट तक
    • कुंभ संक्रांति महा पुण्य काल - दोपहर 04 बजकर 18 मिनट से शाम 06 बजकर 09 मिनट तक
    • कुंभ संक्रांति का क्षण - रात 11 बजकर 04 मिनट पर

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    किन चीजों का करें दान

    कुंभ संक्रांति के दिन आप गुड़ का दान, सूर्य देव की कृपा पा सकते हैं। इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत हो सकती है। इसी के साथ कुंभ संक्रांति पर तिल का दान करना भी काफी शुभ माना जाता है। इससे शनि देव के बुरे प्रभाव कम हो सकते हैं। इसी के साथ कुंभ संक्रांति पर गरीबों व जरूरतमंद लोगों के बीच अपनी क्षमता के अनुसार अन्न और धन का दान भी करना चाहिए। इससे साधक को जीवन में अच्छे परिणाम मिलने लगते हैं।

    यह भी पढ़ें - Magh Purnima 2025 Bhog: माघ पूर्णिमा पर श्रीहरि को इन भोग से करें प्रसन्न, धन लाभ के बनेंगे योग

    इस दान से होगा नुकसान

    कुंभ संक्रांति के दिन दान करते समय कुछ बातों का जरूरी रूप से ध्यान रखना चाहिए, वरना आपको दान का पुण्य फल नहीं मिलता। कभी भी फटे-पुराने कपड़ों व जूतों आदि का दान न करें, इससे आपको शनिदेव की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। इसी के साथ कुंभ संक्रांति पर तेल का दान करना भी सही नहीं माना जाता।

    यह भी पढ़ें: मेष से लेकर मीन तक वार्षिक राशिफल 2025

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।