विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kuber Dev Mantra: रोजाना पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप, पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Sun, 02 Feb 2025 05:40 PM (IST)

धार्मिक मत है कि मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन की परेशानी दूर होती है। साथ ही जीवन में ...और पढ़ें

Kuber Dev Mantra: कुबेर देव को कैसे प्रसन्न करें?
Kuber Dev Mantra: कुबेर देव को कैसे प्रसन्न करें?

HighLights

  1. शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है।
  2. मां लक्ष्मी की पूजा करने से सुखों में वृद्धि होती है।
  3. कुबेर देव की उपासना करने से धन की परेशानी दूर होती है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में कुबेर जी को धन का देवता का कहा जाता है। यह वरदान देवों के देव महादेव से कुबेर को प्राप्त हुआ है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि राज्य छीनने के बाद पिता के कहे अनुसार कुबेर ने देवों के देव महादेव की कठिन तपस्या की थी। कठिन तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने कुबेर को धन देवता बनने का अधिकार प्रदान किया।

ज्योतिष भी आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए कुबेर देव की पूजा करने की सलाह देते हैं। दीवाली के शुभ अवसर पर धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के साथ कुबेर देव की भी पूजा की जाती है। कुबेर देव की पूजा करने से धन की समस्या दूर होती है। अगर आप भी धन की समस्या से निजात पाना चाहते हैं, तो रोजाना पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।

यह भी पढ़ें: भीष्म अष्टमी पर भद्रावास समेत बन रहे हैं 6 मंगलकारी संयोग, मिलेगा दोगुना फल

राशि अनुसार मंत्र जाप

  • मेष राशि के जातक पूजा के समय ‘ ॐ परमायै नमः और ॐ कुबेराय नमः ’ मंत्र का जप करें।
  • वृषभ राशि के जातक पूजा के समय ‘ ॐ नादिन्यै नमः और ॐ शङ्करसखाय नमः’ मंत्र का जप करें।
  • मिथुन राशि के जातक पूजा के दौरान ‘ ॐ त्रिपुरायै नमः और ॐ महते नमः’ मंत्र का जप करें।
  • कर्क राशि के जातक पूजा के समय ‘ ॐ भैरव्यै नमः और ॐ एकपिनाकाय नमः’ मंत्र का जप करें।
  • सिंह राशि के जातक पूजा के दौरान ‘ ॐ विद्यायै नमः और ॐ महाप्राज्ञाय नमः’ मंत्र का जप करें।
  • कन्या राशि के जातक पूजा के समय ‘ ॐ हंसायै नमः और ॐ पुण्यात्मने नमः’ मंत्र का जप करें।
  • तुला राशि के जातक पूजा के दौरान ‘ ॐ कराल्यै नमः और ॐ महारात्र्यै नमः’ मंत्र का जप करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए ‘ ॐ महाकाल्यै नमः ’ मंत्र का जप करें।
  • धनु राशि के जातक पूजा के समय ‘ ॐ काल्यै नमः और ॐ नाथाय नमः’ मंत्र का जप करें।
  • मकर राशि के जातक पूजा के समय ' ॐ कामाक्ष्यै नमः और ॐ नित्येश्वराय नमः' मंत्र का जप करें।
  • कुंभ राशि के जातक ‘ॐ कामदायै नमः और ॐ शिवपूजारताय नमः’ मंत्र का जप करें।
  • मीन राशि के जातक पूजा के समय‘ॐ शुभायै नमः और ॐ सोमाय नमः’ मंत्र का जप करें।

यह भी पढ़ें: क्या होता है एकोदिष्ट श्राद्ध और कैसे भीष्म पितामह से जुड़ा है कनेक्शन?

अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।