कोजागरी लक्ष्मी पूजा 2026 कब है? नोट करें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
कोजागरी लक्ष्मी पूजा 2026 में 25 अक्टूबर को मनाई जाएगी, जब मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं। इस दिन ...और पढ़ें

कैसे करें लक्ष्मी पूजा? (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
कोजागरी लक्ष्मी पूजा 25 अक्टूबर 2026 को है।
मां लक्ष्मी पृथ्वी पर भ्रमण कर सुख-समृद्धि देती हैं।
निशिता काल में पूजा और जागरण का विशेष महत्व।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में कोजागरी लक्ष्मी पूजा (Kojagari Lakshmi Puja 2026) का विशेष महत्व है। यह पर्व मां लक्ष्मी को समर्पित है। कोजागरी लक्ष्मी पूजा को शरद पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस पर्व को मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, असम, ओडिशा, त्रिपुरा और महाराष्ट्र में बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, शरद पूर्णिमा (Sharad Purnima 2026) की रात को मां लक्ष्मी स्वर्ग से पृथ्वी पर भ्रमण के लिए आती हैं। इसलिए इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का बहुत महत्व है और देवी का रात में जागरण किया जाता है। आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि कोजागरी लक्ष्मी पूजा किस दिन है और इसका शुभ मुहूर्त क्या है।
कोजागरी लक्ष्मी पूजा 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Kojagari Lakshmi Puja 2026 Date and Shubh Muhurat)
शरद पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 25 अक्टूबर को सुबह 11 बजकर 55 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन यानी 26 अक्टूबर को सुबह 09 बजकर 41 मिनट पर होगा। इसलिए शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर को मनाई जाएगी।
कोजागर पूजा निशिता काल: रात 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक
कोजागर पूजा के दिन चन्द्रोदय: शाम को 05 बजकर 15 मिनट तक
अन्य शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 53 मिनट से 05 बजकर 43 मिनट तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से 02 बजकर 54 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 05 बजकर 56 मिनट से 06 बजकर 22 मिनट तक
निशिता मुहूर्त: रात्रि 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग: रात को 07 बजकर 22 मिनट से 06 बजकर 34 मिनट तक (अक्टूबर 26)
कोजागरी लक्ष्मी पूजा का महत्व
धार्मिक मान्यता के अनुसार, कोजागरी लक्ष्मी पूजा की रात को धरती पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है। ऐसे में जो भक्त इस दिन रात को जागकर मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं, उनके घर में धन की देवी मां लक्ष्मी वास करती हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही धन लाभ के योग भी बनते हैं।
कोजागरी लक्ष्मी पूजा के दिन क्या करें?
- इस दिन सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें।
- इसके बाद घर के मंदिर की सफाई करें और मां लक्ष्मी की पूजा शुरू करें।
- एक चौकी पर मां लक्ष्मी को विराजमान करें।
- देवी को सोलह शृंगार का सामान अर्पित करें।
- इसके बाद मां को फूल चढ़ाएं।
- देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें।
- पूजा के दौरान श्रीसूक्त और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें।
- फल और मिठाई का भोग लगाएं।
- अंत में लोगों में प्रसाद का वितरण करें।
- रात में मां लक्ष्मी के लिए जागरण करें।
यह भी पढ़ें- क्यों कहा जाता है मां दुर्गा को 'शेरावाली माता'? पौराणिक कथाओं के पीछे छुपा है बड़ा रहस्य
यह भी पढ़ें- शारदीय नवरात्र में सूतक या पातक लग जाए तो कैसे करें मां दुर्गा की पूजा? ज्योतिषाचार्य ने बताया सही नियम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
