हस्तरेखा शास्त्र: हथेली की इन गुप्त रेखाओं से जानें कौन है आपका सच्चा मित्र और कौन है छिपा हुआ शत्रु
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार आपकी हथेली की गुप्त रेखाएं जीवन के गहरे राज खोलती हैं। जानिए शुक्र, मंगल और जीवन ...और पढ़ें

हस्तरेखा शास्त्र का रहस्य । (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी अपनी हथेलियों पर बनी छोटी-छोटी रेखाओं पर ध्यान दिया है? हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली और उंगलियों पर बनी रेखाएं व्यक्ति के जीवन से जुड़े कई रहस्य बताती हैं। माना जाता है कि हथेली की खड़ी और आड़ी रेखाओं से व्यक्ति के मित्रों, शुभचिंतकों और विरोधियों के बारे में संकेत मिल सकते हैं। कुछ रेखाएं अच्छे मित्रों की ओर इशारा करती हैं, तो कुछ जीवन में आने वाली परेशानियों और विरोधियों का प्रतीक मानी जाती हैं। तो आइए जानते हैं कि हस्तरेखा शास्त्र में इन रेखाओं का क्या महत्व बताया गया है।
उंगलियों पर खड़ी रेखाएं बताती हैं अच्छे मित्रों के बारे में
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, उंगलियों के पर्वों यानी उंगलियों के अलग-अलग हिस्सों पर बनी खड़ी रेखाएं मित्रों और शुभचिंतकों का संकेत मानी जाती हैं। यदि ये रेखाएं साफ, गहरी और स्पष्ट दिखाई देती हैं, तो माना जाता है कि व्यक्ति के जीवन में अच्छे मित्रों की संख्या अधिक है। ऐसे मित्र मुश्किल समय में साथ देने वाले और मदद करने वाले होते हैं। यह भी माना जाता है कि ऐसे व्यक्ति के जीवन में अच्छे लोगों की कोई कमी नहीं होती है।
आड़ी रेखाएं मानी जाती हैं विरोधियों का संकेत
हाथों की उंगलियों और हथेली पर दिखाई देने वाली आड़ी रेखाओं को हस्तरेखा शास्त्र में विरोधियों से जोड़कर देखा जाता है। माना जाता है कि यदि ऐसी रेखाएं अधिक संख्या में हों, तो व्यक्ति को जीवन में कुछ ऐसे लोगों का सामना करना पड़ता है, जो हमेशा ही उनका विरोध करते हैं। ऐसे लोग काम में रुकावट डालते हैं और हमेशा ही आपकी तरक्की या खुशियों के रास्ते में परेशानियां खड़ी कर देते हैं।
अनामिका उंगली की रेखाएं क्या बताती हैं?
अनामिका यानी हाथ की चौथी उंगली को सूर्य की उंगली कहा जाता है। हस्तरेखा शास्त्र में इस उंगली का संबंध मान-सम्मान, प्रतिष्ठा और सफलता से माना जाता है। यदि इस उंगली के पर्वों पर खड़ी रेखाएं हों, तो इसे प्रतिष्ठित और प्रभावशाली लोगों से मित्रता का संकेत माना जाता है। वहीं, आड़ी रेखाएं इस बात का प्रतीक मानी जाती हैं, कि व्यक्ति का बड़े पद पर बैठे लोगों या अधिकारियों से अच्छे संबंध नहीं होते हैं।
छोटी उंगली की खड़ी रेखाएं देती हैं खास संकेत
हाथ की सबसे छोटी उंगली को कनिष्ठा कहा जाता है। इसका संबंध व्यापार, बातचीत और बुद्धिमत्ता से होता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, इस उंगली पर स्पष्ट खड़ी रेखाएं होना लोगों और अच्छे संपर्कों से मित्रता का संकेत माना जाता है। ऐसी रेखाओं वाले व्यक्ति के बारे में माना जाता है कि उन्हें व्यापार और कामकाज में अच्छे लोगों का सहयोग मिल सकता है।
हाथ में रेखाओं का न होना क्या दर्शाता है?
कुछ लोगों की उंगलियों और हथेली पर बहुत कम रेखाएं दिखाई देती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, यदि खड़ी और आड़ी रेखाएं कम या बिल्कुल न हों, तो ऐसे व्यक्ति को कम सोशल कहा जाता है। मान्यता है कि ऐसे लोगों के मित्र भी सीमित होते हैं और वे बेवजह के विवादों से दूर रहना पसंद करते हैं।
मंगल पर्वत से मिलते हैं गुप्त शत्रुओं के संकेत
हस्तरेखा शास्त्र में मंगल पर्वत को बहुत अधिक विशेष माना गया है। हथेली में उच्च मंगल और निम्न मंगल के क्षेत्र को साहस, संघर्ष और विरोध से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि मंगल पर्वत या चंद्र पर्वत से निकलने वाली कुछ विशेष रेखाएं छिपे हुए विरोधियों और जीवन में आने वाली चुनौतियों का संकेत देती हैं।
यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र: महिलाओं के हाथ में ये रेखाएं हैं, तो बनता है दरिद्रता और संकट का योग
यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र: शनि रेखा का बीच में टूटना, किस्मत का धोखा या किसी बड़े बदलाव का संकेत? जानिए इसका पूरा सच
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।