विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हस्तरेखा शास्त्र: शनि रेखा का बीच में टूटना, किस्मत का धोखा या किसी बड़े बदलाव का संकेत? जानिए इसका पूरा सच

Published: Wed, 07 Oct 2026 10:59 AM (IST)

हथेली की छोटी सी शनि रेखा करियर और किस्मत का बड़ा राज खोलती है। अगर शनि रेखा बीच में टूटी ...और पढ़ें

शनि रेखा का टूटना क्‍या देता है संकेत? (Picture Credit- AI Generated)

शनि रेखा का टूटना क्‍या देता है संकेत? (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. शनि रेखा करियर, कामकाज और संघर्ष का महत्वपूर्ण सूचक है।

  2. टूटी शनि रेखा जीवन में बड़े बदलाव या नए अवसर दर्शाती है।

  3. यह हमेशा अशुभ नहीं, बल्कि परिस्थितियों में परिवर्तन का संकेत है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हथेली पर मौजूद कई रेखाओं में कुछ रेखाएं ऐसी होती हैं, जो बहुत हाइलाइटेड नहीं होने के बावजूद बहुत ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण होती हैं। इन्हीं में से एक है शनि रेखा, जो छोटी सी होती है, मगर इसके प्रभाव बहुत बड़े और विशेष होते हैं। यह रेखा व्यक्ति के करियर, कामकाज, जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव और संघर्ष की सारी पोल खोल देती है।

कई लोगों की हथेली में शनि रेखा बिल्‍कुल सीधी और स्‍पष्‍ट होती है और कई लोगों के हाथों में यह रेखा किसी जगह से टूटी हुई दिखाई देती है। ऐसे में मन में सवाल आता है कि क्या इसका मतलब किस्मत का साथ छूटना है? क्या टूटी हुई शनि रेखा जीवन में परेशानी लेकर आती है?
हालांकि, हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, इसका मतलब हमेशा अशुभ नहीं होता। कई बार यह जीवन में किसी बड़े बदलाव या नए अवसर की ओर भी इशारा करती है। तो चलिए इस बारे में विस्‍तार से जानते हैं।

शनि रेखा क्या होती है?

हथेली में जो रेखा मध्यमा उंगली के ठीक नीचे होती है, उसे सामान्य तौर पर शनि रेखा कहा जाता है। हालांकि, हर व्यक्ति की हथेली में यह रेखा एक जैसी नहीं होती। किसी की रेखा गहरी और सीधी होती है, तो किसी की हल्की, टेढ़ी या बीच-बीच में टूटी हुई दिखाई देती है।

हस्तरेखा शास्त्र में इस रेखा को व्यक्ति के जीवन में मिलने वाले अवसरों, करियर और मेहनत के परिणाम से जोड़कर देखा जाता है।

बीच में शनि रेखा टूटने का क्या मतलब है?

अगर शनि रेखा बीच में टूटी हुई है, तो इसे जीवन में बड़े बदलाव का संकेत देती है। यह बदलाव नौकरी, करियर, व्यापार, आर्थिक स्थिति या जीवन की दिशा से जुड़ा हो सकता है।

ऐसे व्यक्ति को अपने जीवन के किसी पड़ाव पर अचानक परिस्थिति बदलने का सामना करना पड़ सकता है। उदाहरण के लिए नौकरी बदलना, काम में रुकावट आना, व्यापार में बदलाव या किसी नए क्षेत्र में कदम रखना।

इसका मतलब यह नहीं है कि व्यक्ति की किस्मत खराब हो जाएगी। कई बार एक पुराने रास्ते के बंद होने के बाद नया रास्ता खुलने का संकेत भी टूटी हुई शनि रेखा से जुड़ा होता है।

रेखा टूटने के बाद फिर से जुड़ जाए तो?

यह संभव है कि वक्‍त के साथ टूटी हुई रेखाएं जुड़ जाएं या फिर जुड़ी हुई रेखाएं टूट जाएं। अगर शनि रेखा एक जगह से टूटने के बाद आगे जाकर फिर से साफ और गहरी हो जाए, तो इसे अपेक्षाकृत शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ यह हो सकता है कि व्यक्ति के जीवन में कुछ समय के लिए संघर्ष या अस्थिरता आएगी, लेकिन बाद में परिस्थितियां संभल जाएंगी।

कहां से टूटी है शनि रेखा? यह भी है महत्‍वपूर्ण

हस्तरेखा शास्त्र में केवल रेखा का टूटना ही नहीं, बल्कि किस उम्र में और हथेली के किस स्थान पर रेखा टूटी है, इसे भी महत्वपूर्ण माना जाता है। रेखा की स्थिति के आधार पर जीवन के अलग-अलग समय में बदलाव आते हैं।

अगर टूटने के बाद रेखा और ज्यादा स्पष्ट दिखाई देती है, तो इसे संघर्ष के बाद सफलता मिलने का संकेत माना जा जाता है। वहीं रेखा कमजोर या कई जगह से टूटी हो, तो जीवन में बार-बार बदलाव और अस्थिरता की स्थिति मानी जाती है।

क्या टूटी शनि रेखा हमेशा अशुभ होती है?

नहीं, यह केवल एक मिथक है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, किसी एक रेखा को देखकर व्यक्ति के पूरे भविष्य का आकलन नहीं किया जा सकता है। शनि रेखा के साथ जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा, हृदय रेखा और हथेली के पर्वतों को भी देखा जाता है।

इसलिए अगर आपकी हथेली में शनि रेखा बीच से टूटी हुई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। इसे जीवन में आने वाले बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र: किस्मत वालों के हाथ में ही होती है ये शुभ रेखाएं, 'राजयोग' के देती हैं संकेत

यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र: किस्मत वालों के हाथ में ही होती है ये शुभ रेखाएं, 'राजयोग' के देती हैं संकेत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।