विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हस्‍तरेखा शास्‍त्र: क्या आपकी हथेली पर भी हैं ये 3 चमत्कारी चिन्ह? तो समझ लीजिए पूरी होंगी सारी मनोकामना

Published: Wed, 07 Oct 2026 09:01 AM (GMT+05:30)

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली पर मछली, त्रिशूल और कमल जैसे दुर्लभ चिन्ह व्यक्ति के भाग्य, धन और सफलता के ...और पढ़ें

हथेली पर मछली, त्रिशूल या कमल के निशान का मतलब । (Picture Credit- AI Generated)

हथेली पर मछली, त्रिशूल या कमल के निशान का मतलब । (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. हथेली पर मछली का चिन्ह आर्थिक सुख और समृद्धि का प्रतीक।

  2. त्रिशूल का निशान बुद्धिमान, साहसी और आत्मविश्वासी व्यक्ति को दर्शाता है।

  3. कमल का फूल धन-संपदा और जीवन में अच्छी स्थिति का सूचक।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हस्तरेखा शास्त्र में हथेली पर बने कुछ चिन्‍हों का विशेष महत्‍व बताया गया है। माना जाता है कि हथेली पर मौजूद कुछ खास और दुर्लभ निशान व्यक्ति के भाग्य, धन, सफलता और जीवन में मिलने वाले अवसरों के बारे में संकेत देते हैं।

कई लोगों की हथेली पर रेखाओं के बीच कुछ आकृतियां बनती हैं। इनमें मछली, त्रिशूल और कमल जैसे चिन्ह बेहद शुभ माने जाते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर आपकी हथेली पर भी इनमें से कोई निशान साफ दिखाई देता है, तो इसे सौभाग्य का संकेत माना जाता है।

हथेली पर मछली का चिन्ह

हथेली पर मछली का निशान होना हस्तरेखा शास्त्र में बहुत शुभ माना गया है। यह चिन्ह जीवन रेखा के अंतिम हिस्से, कलाई के पास या गुरु पर्वत के आसपास दिखाई दे सकता है।

मान्यता है कि जिन लोगों की हथेली पर मछली की आकृति बनती है, उन्हें जीवन में आर्थिक सुख और समृद्धि प्राप्त होती है। ऐसे लोगों को समाज में मान-सम्मान भी मिलता है।

मछली का चिन्ह जितना स्पष्ट और संतुलित हो, उसे उतना ही शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों के जीवन में मुश्किल परिस्थितियों के बाद सफलता मिलने की संभावना होती है।

हथेली पर त्रिशूल का निशान

हथेली पर त्रिशूल का चिन्ह भी बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं में त्रिशूल भगवान शिव का प्रतीक है। इसलिए हथेली पर इसका बनना शिव कृपा से जोड़कर देखा जाता है।

अगर त्रिशूल का निशान भाग्य रेखा, सूर्य रेखा या गुरु पर्वत पर बना हो, तो इसे विशेष शुभ संकेत माना जाता है। ऐसे व्यक्ति को बुद्धिमान, साहसी और आत्मविश्वासी माना जाता है।

मान्यता है कि इस तरह के लोग अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार मेहनत करते हैं और जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल कर सकते हैं। इन्हें पद, प्रतिष्ठा और सफलता मिलने की भी संभावना बताई जाती है।

हथेली पर कमल का चिन्ह

हथेली पर कमल का फूल बनना बहुत दुर्लभ और शुभ माना जाता है। कमल को देवी लक्ष्मी को अति प्रिय होता है, इसलिए हथेली पर इसका निशान धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

हस्तरेखा शास्‍त्र के अनुसार, जिन लोगों के हाथ में कमल का चिन्ह होता है, उन्हें जीवन में सुख-सुविधाएं और आर्थिक संपन्नता मिलने की संभावना होती है।

ऐसे लोगों के बारे में कहा जाता है कि वे अपनी मेहनत और भाग्य के बल पर जीवन में अच्छी पोजीशन हासिल कर सकते हैं। उन्हें मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी मिलती है। 

यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र: किस्मत वालों के हाथ में ही होती है ये शुभ रेखाएं, 'राजयोग' के देती हैं संकेत

यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र: किस्मत वालों के हाथ में ही होती है ये शुभ रेखाएं, 'राजयोग' के देती हैं संकेत

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।