Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tips for Lord Vishnu Blessings: आज भगवान विष्णु को खुश करने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

    By Ritesh SirajEdited By:
    Updated: Thu, 15 Jul 2021 08:22 AM (IST)

    Lord Vishnu आज गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विशेष रुप से पूजा की जाती है। विष्णु को पृथ्वी के पालनकर्ता के रूप में जाना जाता है। भगवान विष्णु की श्रद्धा भाव से उपासना करने पर जीवन में यश-वैभव और धन की कमी नहीं होती है।

    Hero Image
    Tips for Lord Vishnu Blessings: आज भगवान विष्णु को खुश करने के लिए अपनाएं ये पांच उपाय

    Tips for Lord Vishnu Blessings: भगवान विष्णु की पूजा और अराधना से व्यक्ति के जीवन में खुशहाली और समृद्धि का आगमन होता है। पुराणों के अनुसार, भगवान विष्णु की पूजा से माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। इससे घर में धन की कमी नहीं होती है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की विशेष रुप से पूजा की जाती है। विष्णु जी को पृथ्वी के पालनकर्ता के रूप में जाना जाता है। भगवान विष्णु की श्रद्धा भाव से उपासना करने पर जीवन में यश-वैभव और धन की कमी नहीं होती है, इसलिए हमें भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए इन उपायों को अपनाना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1. पशु-पक्षी को भोजन कराएं

    भगवान विष्णु को पशु-पक्षी बहुत ज्यादा पसंद हैं। व्रत के दिन किसी भी जानवर को खाना खिलाने से भगवान विष्णु अति प्रसन्न होते हैं। इससे घर में माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

    2. केले के पौधे की पूजा

    भगवान विष्णु की पूजा में केले के पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा पौधे के सामने दीपक जलाकर पूजा करने से विष्णु जी की कृपा बनी रहती है।

    3. पीले रंग की वस्तु दान करें

    किसी भी पूजा के बाद दान करना शुभ माना जाता है। पुराणों के अनुसार भगवान विष्णु की पूजा के बाद पीले रंग की वस्तु दान करने से भगवान की कृपा बनी रहती है।

    4. गुरु और बड़ों का सम्मान करें

    भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए हमें अपने गुरु और बड़ों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि गुरुवार के दिन देवगुरु बृहस्पति की पूजा की जाती हैं।

    5. पीले रंग का वस्त्र धारण करें

    भगवान विष्णु की पूजा के दिन साधक के साथ-साथ पूरे घर को पीले वस्त्र धारण करना चाहिए। इसके अलावा हल्दी का टीका लगाने से भी भगवान विष्णु की कृपा बरसती है। 

     डिसक्लेमर

    'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'