Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Karwa Chauth 2023: करवा चौथ पर सरगी में जरूर शामिल करें ये चीजें, बना रहेगा सास-बहू का प्यार

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Fri, 27 Oct 2023 11:16 AM (IST)

    Karwa Chauth Vrat 2023 करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा किया जाता है। कई स्थानों पर कुंवारी लड़कियों द्वारा भी यह व्रत किया जाता है। साल 2023 में यह व्रत 01 नवंबर बुधवार के दिन रखा जाएगा। इस दिन सास द्वारा अपनी बहू को सरगी देने की भी परम्परा है इससे सास-बहू के रिश्ते में मिठास बनी रहती है।

    Hero Image
    Karwa Chauth sargi करवा चौथ पर सरगी में जरूर शामिल करें ये चीजें।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Karwa Chauth Sargi: करवा चौथ का व्रत हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख व्रत में से एक है। यह व्रत मुख्यतः सुहागिन महिलाओं द्वारा किया खुशहाल वैवाहिक जीवन और पति की लंबी उम्र के लिए किया जाता है। करवा चौथ का व्रत सूर्योदय से सूर्यास्त तक निर्जला रखा जाता है, जिसका पारण चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद किया जाता है। सरगी भी इस व्रत का एक महत्वपूर्ण अंग है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सरगी में किन-किन चीजों को शामिल करना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरगी में शामिल करें ये चीजें

    सुहाग की सामग्री

    करवा चौथ की सरगी में 16 श्रृंगार का सामान जैसे कुमकुम, बिंदी, मेहंदी, चूड़ी, साड़ी, सिंदूर, बिछिया, काजल आदि जरूर शामिल करना चाहिए।

    शामिल करें ये फल

    सरगी में ताजे और मौसमी फलों को शामिल करना चाहिए। उदाहरण के तौर पर आप अपनी बहू को सेब, अनानास आदि फल दे सकती हैं। ये सेहत की दृष्टि से भी अच्छे होते हैं। ये व्रत निर्जला रखा जाता है। ऐसे में यदि सरगी में फल दिए जाएं तो करवा चौथ के व्रत में अधिक परेशानी नहीं होती।

    रिश्ते में बनी रहेगी मिठास

    सरगी में सास अपनी बहू को मीठे के रूप में दूध से बनी खीर आदि भी दे सकती हैं। इससे सास बहू के रिश्ते में भी मिठास बनी रहती है। साथ ही आप सरगी में मेवे और नारियल पानी को भी जरूर शामिल करना चाहिए, क्योंकि इससे व्रत के दौरान कमजोरी का अनुभव नहीं होता।

    सास के अलावा कौन दे सकता है सरगी

    करवा चौथ के दिन सास अपनी बहू को सरगी देती है जिसमें सुहाग का सामान, फल, मिठाई आदि भी शामिल किए जाते हैं। सरगी के साथ-साथ सास द्वारा बहू को सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद भी दिया जाता है। यदि किसी महिला की सास नहीं है तो यह रस्म जेठानी या बहन द्वारा भी निभाई जा सकती है।

    सरगी ग्रहण करने के नियम

    करवा चौथ के दिन सूर्योदय से पहले यानी 4-5 बजे तक सरगी का सेवन कर लेना चाहिए। वहीं, ब्रह्म मुहूर्त में भी सरगी का सेवन करना अच्छा माना जाता है। ध्यान रहे कि सरगी में तेल, मसाले वाली चीजें नहीं होनी चाहिए, वरना व्रत का पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता।

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'