Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kalashtami 2024: कालाष्टमी पर राशि अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 01 May 2024 11:45 AM (IST)

    भगवान शिव महज जलाभिषक से प्रसन्न हो जाते हैं। अत साधक पूजा के समय शिव जी का जलाभिषेक अवश्य करते हैं। भगवान शिव की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। अगर आप भी मनचाहा वर पाना चाहते हैं तो आज राशि अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करें।

    Hero Image
    Kalashtami 2024: कालाष्टमी पर राशि अनुसार करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Kalashtami 2024: देशभर में कालाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य पर मंदिरों में प्रातः काल से भगवान शिव का अभिषेक किया जा रहा है। भक्त जल, गंगाजल, दूध, पंचामृत, घी, शहद आदि चीजों से भगवान शिव का अभिषेक कर रहे हैं। भगवान शिव महज जलाभिषक से प्रसन्न हो जाते हैं। अत: साधक पूजा के समय शिव जी का जलाभिषेक अवश्य करते हैं। भगवान शिव की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। अगर आप भी मनचाहा वर पाना चाहते हैं, तो आज राशि अनुसार भगवान शिव का अभिषेक करें। ज्योतिषियों की मानें तो कालाष्टमी पर प्रदोष काल में भगवान शिव का अभिषेक करने से यथाशीघ्र इच्छित वर प्राप्त होता है। आप अपनी सुविधा अनुसार समय पर भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं-

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: वरुथिनी एकादशी पर दुर्लभ इंद्र योग का हो रहा है निर्माण, प्राप्त होगा अक्षय फल

    भगवान शिव का अभिषेक

    • मेष राशि के जातक शहद या चंदन मिश्रित गंगाजल से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
    • वृषभ राशि के जातक कालाष्टमी पर कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • मिथुन राशि के जातक गंगाजल में बेलपत्र डालकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कर्क राशि के जातक कालाष्टमी पर शुद्ध घी से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • सिंह राशि के जातक मनचाहा वर पाने हेतु गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कन्या राशि के जातक गंगाजल में पान का पत्ता या दूर्वा डालकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • तुला राशि के जातक शुक्र ग्रह मजबूत करने हेतु पंचामृत से भोलेनाथ का अभिषेक करें।
    • वृश्चिक राशि के जातक कालाष्टमी पर गंगाजल में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • धनु राशि के जातक कालाष्टमी तिथि पर गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • मकर राशि के जातक कालाष्टमी पर गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • कुंभ राशि के जातक नारियल जल से चराचर के स्वामी भगवान शिव का अभिषेक करें।
    • मीन राशि के जातक दूध में केसर मिलाकर यानी केसर मिश्रित दूध से महादेव का अभिषेक करें।

    यह भी पढ़ें: वरुथिनी एकादशी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, कट जाएंगे सारे पाप

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'