दशहरा 2026: रावण दहन के बाद राख को घर लाने की परंपरा क्यों है, क्या कहती हैं इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं?
दशहरे पर रावण दहन के बाद उसकी राख को घर लाना शुभ माना जाता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर आर्थिक समृद्धि और सुख-शांति प्रदान करती है।
-1792130744065_m.webp)
रावण दहन की राख से दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा (Picture Credit- AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर दशहरा (Dussehra 2026) मनाया जाता है। इस बार दशहरा 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। सनातन धर्म में दशहरे के पर्व को बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन लंकापति रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, रावण दहन के बाद उसकी बची हुई राख को घर लाना शुभ होता है।
रावण एक शिव भक्त था, इसलिए दशहरे के दिन उसके पुतले के जलने के बाद उसकी राख को घर लाने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। इस राख से कई उपाय भी किए जाते हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं कि रावण के पुतले की राख इतनी शुभ क्यों मानी जाती है और इससे जुड़े उपायों के बारे में।
क्यों शुभ है रावण की राख?
ऐसा माना जाता है कि रावण की राख को घर लाकर उससे उपाय करने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में सदैव सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही घर में बुरी नजर प्रवेश नहीं करती है और परिवार के लोगों के जीवन में आने वाली सभी बाधाएं दूर होती हैं।
राख से दूर होगी आर्थिक तंगी
अगर आप जीवन में लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो दशहरे के दिन रावण दहन की राख को घर जरूर लाएं। इसके बाद उस राख को लाल कपड़े में बांध कर तिजोरी में रख दें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी की समस्या से छुटकारा मिलता है और धन लाभ के योग बनते हैं।
नकारात्मक ऊर्जा का होगा नाश
रावण दहन की राख घर में नकारात्मक ऊर्जा को प्रवेश करने से रोकती है। दशहरे के दिन रावण दहन के बाद राख को घर लाएं। इसके बाद उसको लाल या पीले कपड़े में बांधकर घर के मुख्य द्वार पर बांध दें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है और परिवार में सदैव सुख-शांति बनी रहती है।
बुरी नजर होगी दूर
अगर आपके घर में किसी को बार-बार बुरी नजर लगती है, तो ऐसे में रावण दहन के बाद राख को घर लाएं और नजर लगने वाले व्यक्ति के ऊपर से 7 बार घुमाएं। इस उपाय को बिना किसी को बताए करें। ऐसा माना जाता है कि इस टोटके को करने से बुरी नजर से छुटकारा मिलता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
यह भी पढ़ें- दशहरे पर 'नीलकंठ' पक्षी का दिखना क्यों माना जाता है शुभ? भगवान राम और शिव जी से जुड़ी है पौराणिक कथा
यह भी पढ़ें- दशहरे के दिन शस्त्र पूजा क्यों होती है जरूरी? विजय और शक्ति से जुड़े इस गुप्त रहस्य को नहीं जानते होंगे आप
अस्वीकरण: इस लख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
