Move to Jagran APP

Weekly Vrat Tyohar (4 July To 10 July 2022): देवशयनी एकादशी, चातुर्मास सहित इस सप्ताह पड़ रहे हैं ये व्रत त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

Weekly Vrat Tyohar (4 July To 10 July 2022) जुलाई के पहले पूर्ण सप्ताह में कई बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। इस सप्ताह गुप्त नवरात्रि अष्टमी पारण के साथ देवशयनी एकादशी और चातुर्मास सहित ये व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। देखें पूरी लिस्ट

By Shivani SinghEdited By: Published: Mon, 04 Jul 2022 10:41 AM (IST)Updated: Mon, 04 Jul 2022 04:11 PM (IST)
Weekly Vrat Tyohar (4 July To 10 July 2022): देवशयनी एकादशी, चातुर्मास सहित इस सप्ताह पड़ रहे हैं ये व्रत त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
Weekly Vrat Tyohar (4 July To 10 July 2022): जानिए सप्ताह में पड़ने वाले व्रत त्योहार

नई दिल्ली, Weekly Vrat Tyohar (4 July To 10 July 2022): आज से जुलाई माह का पहला पूर्ण सप्ताह शुरू हो चुका है। इस सप्ताह देवशयनी एकादशी के साथ कई बड़े व्रत त्योहार पड़ रहे हैं। इस सप्ताह की शुरुआत में स्कंद षष्ठी व्रत के साथ हो रही है। इसके अलावा इस सप्ताह महागौरी पूजा, संधि पूजा, चातुर्मास के साथ गुप्त नवरात्रि का पारण हो रहा है। जानिए सप्ताह में पड़ने वाले व्रत त्योहार के बारे में।

loksabha election banner

जुलाई 2022 सप्ताह के व्रत और त्योहार

5 जुलाई 2022, मंगलवार- स्कंद षष्ठी व्रत

हर मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को स्कन्द षष्ठी व्रत रखा जाता है। इस दिन भगवान कार्तिकेय की विधिवत पूजा की जाती है। भगवान स्कंद को मुरुगन,कार्तिकेयन, सुब्रमण्यम के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता है इस दिन व्रत रखने से संतान की प्राप्ति के साथ उन्नति होती है।

Skanda Sashti 2022: संतान की उन्नति के लिए रखें स्कंद षष्ठी व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और मंत्र

07 जुलाई 2022, गुरुवार: मासिक दुर्गाष्टमी व्रत, दुर्गा अष्टमी,

हर मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी व्रत रखा जाता है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा की जाती है।

आषाढ़ माह में पड़ने वाली गुप्त नवरात्रि की अष्टमी तिथि 7 जुलाई को पड़ रही है। इसके साथ-साथ इस दिन 10 महाविद्याओं के साथ मां दुर्गा के आठवें अवतार महागौरी की पूजा करने का विधान है।

July Month Festival 2022: देवशयनी एकादशी, सावन सोमवार सहित जुलाई माह में पड़ रहे हैं ये व्रत त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

08 जुलाई, दिन शुक्रवार: गुप्त नवरात्रि पारण

आषाढ़ मास में पड़ने वाली गुप्त नवरात्रि का शुक्रवार को पारण किया जाएगा। इसके साथ ही मां सिद्धिदात्री की भी विधिवत पूजा की जाएगी।

10 जुलाई 2022, रविवार- देवशयनी एकादशी, चातुर्मास प्रारंभ

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी को देवशयनी एकादशी के नाम से जानते हैं। इस दिन से ही भगवान विष्णु अगले 4 मास के लिए योग निद्रा में चले जाएंगे। इसी चार मास को चातुर्मास के नाम से जानते हैं। चातुर्मास के दौरान किसी भी तरह का शुभ या मांगलिक कार्य करने की मनाही है। इन चारों माह में भगवान शिव सृष्टि का संचार करेंगे।

Pic Credit- Freepik

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.