Jagannath Rath Yatra 2023: क्या है भगवान जगन्नाथ के रथ की विशेषता? यहां जानिए रथ यात्रा से जुड़ी कुछ खास बातें
Jagannath Rath Yatra 2023 आज पुरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जा रही है।भगवान जगन्नाथ बलभद्र देव और देवी सुभद्रा विशेष रथों पर विराजमान होकर गुंडिचा मंदिर तक जाएंगे। बता दें कि रथ यात्रा में रथों का भी विशेष महत्व है।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Jagannath Rath Yatra 2023 Date and Time: हिन्दू पंचांग के अनुसार, हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाती है। बता दें कि भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी में इस यात्रा का शुभारंभ हो चुका है, जिसका हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है।
बता दें कि रथ यात्रा के विशेष दिन पर तीनों भाई-बहन तीन सुंदर रथों पर विराजमान होकर अपनी मौसी के घर यानी गुंडिचा मंदिर जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रथ यात्रा में विशालकाय रथों का एक अपना महत्व है। आइए जानते हैं, जगन्नाथ रथ यात्रा से जुड़े कुछ अनोखे तथ्य।
भगवान जगन्नाथ का रथ
भगवान जगन्नाथ के रथ को नंदीघोष के नाम से जाना जाता है। इस रथ पर लहरा रहे ध्वज का नाम त्रिलोक्यमोहिनी है। प्राचीन काल में इस रथ को गरुड़ध्वज के नाम से भी जाना जाता था। बता दें की नंदीघोष के 16 पहिए होते हैं और इस रथ की ऊंचाई 42.65 फीट होती है। इस रथ के सारथी दारुक हैं। रथ का रंग लाल या पीला होता है और इसलिए दूर से ही भक्त समझ जाते हैं कि भगवान जगन्नाथ का रथ नजदीक आ रहा है।
भगवान बलभद्र का रथ
भगवान बलभद्र या बलराम के रथ का नाम तालध्वज है। इस रथ में कुल 14 पहिए होते हैं और उनके रथ का रंग लाल या हरा होता। बता दें कि इस रथ की ऊंचाई 43.30 फीट होती है और यह भगवान जगन्नाथ के रथ से थोड़ा ऊंचा होता है। इसलिए लोग समझ जाते हैं कि भगवान बलभद्र नजदीक आ रहे है।
बहन सुभद्रा का रथ
भगवान बलभद्र और जगन्नाथ भगवान की छोटी बहन सुभद्रा का रथ का नाम दर्पदलन है। इस रथ की ऊंचाई 42.23 फीट है और अन्य रथों की तुलना में सबसे छोटा रथ है। दर्पदलन का रंग काला या नीला होता है और देवी सुभद्रा के रथ के सारथी अर्जुन हैं।
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।