Move to Jagran APP

Jagannath Rath Yatra 2023: 20 जून को निकाली जाएगी भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा, सौभाग्य के लिए जपें ये विशेष मंत्र

Jagannath Rath Yatra 2023 हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी इस वर्ष रथ यात्रा 20 जून को निकाली जाएगी। जानिए राशि के अनुसार विशेष मंत्र।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraPublished: Sat, 10 Jun 2023 09:30 AM (IST)Updated: Sat, 10 Jun 2023 09:48 AM (IST)
Jagannath Rath Yatra 2023: 20 जून को निकाली जाएगी भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा, सौभाग्य के लिए जपें ये विशेष मंत्र
Jagannath Rath Yatra 2023: जगन्नाथ रथ यात्रा पर जरूर करें इन मंत्रों का जाप।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Jagannath Rath Yatra 2023: प्रत्येक वर्ष आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन भगवान जगन्नाथ की भव्य यात्रा निकाली जाती है। पंचांग के अनुसार, इस वर्ष जगन्नाथ रथ यात्रा 20 जून 2023, मंगलवार के दिन निकाली जाएगी। शास्त्रों में बताया गया है कि इस विशेष दिन पर जगन्नाथ भगवान की उपासना करने से और उन्हें समर्पित मंत्रों का जाप करने से विशेष लाभ मिलता है।

loksabha election banner

भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा ओडिशा में स्थित सिद्ध नगरी पुरी सहित देशभर में गाजे-बाजे और मंत्रों के बीच निकाली जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जगन्नाथ यात्रा के दिन भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने से साधकों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। साधक यदि जगन्नाथ भगवान के दर्शन न कर पाएं तो उन्हें राशि के अनुसार मंत्रों का जाप कम से कम 108 बार जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं, राशि के अनुसार भगवान जगन्नाथ के किन मित्रों का करना चाहिए जाप?

भगवान जगन्नाथ को प्रसन्न करने के लिए करें इन मंत्रों का जाप जरूर करें

  • मेष राशि : ॐ पधाय श्रीजगन्नाथाय नमः।।

  • वृषभ राशि : ॐ शिखिने श्रीजगन्नाथाय नमः।।

  • मिथुन राशि : ॐ देवादिदेव श्रीजगन्नाथाय नमः।।

  • कर्क राशि : ॐ अनंताय श्रीजगन्नाथाय नमः।।

  • सिंह राशि : ॐ विश्वरूपेण श्रीजगन्नाथाय नमः।।

  • कन्या राशि : ॐ विष्णवे श्रीजगन्नाथाय नमः।।

  • तुला राशि : ॐ नारायण श्रीजगन्नाथाय नमः।।

  • वृश्चिक राशि : ॐ चतुमूर्ति श्रीजगन्नाथाय नमः।।

  • धनु राशि : ॐ रत्ननाभ: श्रीजगन्नाथाय नमः।।

  • मकर राशि : ॐ योगी श्रीजगन्नाथाय नमः।।

  • कुंभ राशि : ॐ विश्वमूर्तये श्रीजगन्नाथाय नमः।।

  • मीन राशि : ॐ श्रीपति श्रीजगन्नाथाय नमः।।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.