Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Jagannath Rath Yatra 2023: देश के इन हिस्सों में भी निकाली जाती है भव्य रथ यात्रा

    By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
    Updated: Tue, 20 Jun 2023 10:21 AM (IST)

    Jagannath Rath Yatra 2023 प्रत्येक वर्ष आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाती है। इस दिन न केवल सिद्ध नगरी जगन्नाथ पुरी में बल्कि देश के कई हिस्सों में यह भव्य रथ यात्रा निकाली जाती है।

    Hero Image
    Jagannath Rath Yatra 2023: जानिए, देश के किन हिस्सों में निकाली जाती है भव्य रथ यात्रा?

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Jagannath Rath Yatra 2023: भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व है। प्रत्येक वर्ष आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन भगवान जगन्नाथ नगर भ्रमण करते हैं। इस वर्ष यह रथ यात्रा 20 जून के दिन निकाली जाएगी। इस दिन भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण पर निकलते हैं। तीनों भाई बहन तीन अलग-अलग भव्य और विशालकाय रथों पर बैठकर गुंडिचा मंदिर जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि रथ यात्रा का आयोजन केवल पुरी में ही नहीं, बल्कि देश के कई हिस्सों में भी धूम-धाम से किया जाता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही शहरों के नाम, जहां निकलती है जगन्नाथ भगवान की रथ यात्रा।

    काशी और कानपुर में होता रथ यात्रा का आयोजन

    भोले की नगरी में काशी और कानपुर में भगवान जगन्नाथ की यात्रा ढोल और जयकारों के साथ निकाली जाती है। रथ यात्रा में हिस्सा बनने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित होते हैं।

    श्रीकृष्ण की नगरी में निकाली जाती है रथ यात्रा

    भगवान श्री कृष्ण की नगरी वृन्दावन में भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में लोग एकत्रित होते हैं और यहां पुरी जैसा ही दृश्य दिखाई देता है।

    रांची में भी निकाली जाती है रथ यात्रा

    रांची की रथ यात्रा भी बहुत प्रसिद्ध है। यहां भी पुरी की भांति बड़ी संख्या में लोग रथ यात्रा में सम्मिलित होने के लिए आते हैं। यहां मंत्रोच्चारण और ढोल-नगाड़ों के बीच भव्य रथ यात्रा निकाली जाती है।

    देश के इन हिस्सों में भी होता है रथ यात्रा का आयोजन

    बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली, भोपाल, पंजाब और आंध्र प्रदेश के कुछ शहरों में धूम-धाम से भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाती है। यहां भी भक्तों की ऊर्जा और उनका उत्साह अपने चरम पर होता है।

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।