Jagannath Rath Yatra 2023: आज 15 दिन बाद भक्तों को मिलेगा भगवान जगन्नाथ के दर्शन का सौभाग्य
Jagannath Rath Yatra 2023 आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली जाती है। लेकिन यात्रा से एक पहले भगवान जगन्नाथ अपने भक्तों को दर्शन देते हैं।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Jagannath Rath Yatra 2023: हिन्दू धर्म में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन भगवान जगन्नाथ बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण पर निकलते हैं। बता दें कि इस वर्ष रथ यात्रा 20 जून, मंगलवार के दिन हर्षोल्लास के साथ निकाली जाएगी। लेकिन यात्रा से एक दिन पहले यानी आज भगवान जगन्नाथ का मंत्रोच्चारण के साथ नेत्रोत्सव होगा। आज के दिन भगवान जगन्नाथ, बलराम और देवी सुभद्रा अपने भक्तों को 14 दिनों के बाद दर्शन देंगे। इस अवसर पर भगवान की विशेष पूजा की जाएगी।
भगवान जगन्नाथ के दर्शन का है विशेष महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन भगवान जगन्नाथ पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। माना जाता है कि इस विशेष अवसर पर भगवान जगन्नाथ के दर्शन से व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही अगले दिन यानी रथ यात्रा के अवसर पर रथ यात्रा में शामिल करने से और श्रीहरि के दर्शन करने से अक्षय पुण्य के समान फल प्राप्त होते हैं। इस दिन भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा तीन विशेष रथों पर विराजमान होकर गुंडिचा मंदिर की ओर प्रस्थान करते हैं और 10 दिनों तक यहीं विश्राम करते हैं।
रथ यात्रा कार्यक्रम सूची
-
19 जून 2023, सोमवार- नेत्रोत्सव और भगवान जगन्नाथ के दर्शन
-
20 जून 2023, मंगलवार- रथ यात्रा प्रारंभ
-
24 जून 2023, शनिवार- हेरा पंचमी
-
27 जून 2023, मंगलवार- संकट तारिणी व्रत
-
28 जून 2023, बुधवार- बाहुड़ा यात्रा
जगन्नाथ रथ यात्रा 2023 समय
पंचांग के अनुसार, आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 19 जून को सुबह 11 बजकर 25 मिनट से प्रारंभ होगी और 20 जून, दोपहर 01 बजकर 07 मिनट पर समापन होगा। बता दें कि भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा 20 जून को रात्रि 10 बजकर 04 मिनट पर शुरू होगी और यात्रा का समापन 21 जून को शाम 07 बजकर 09 मिनट पर होगा।
डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।