खुद का ही मन आपको हर बार 'इमोशनल ब्लैकमेल' करके हरा देता है? प्रेमानंद महाराज ने बताया इसे काबू करने का तरीका
प्रेमानंद महाराज ने मन को काबू में करने की तकनीक बताई है, जिसमें उन्होंने कहा कि मन कई जन्मों की दुर्वासनाओं के कारण भोगों की ओर खींचता है। उन्होंने मन से लगाव कम करने, गलत इच्छाओं का विरोध करने और नाम-जाप व मेडिटेशन जैसे कार्यों में मन लगाने की सलाह दी है।

भटकते हुए मन को शांत करने के तरीके
HighLights
मन से लड़ना बाहरी युद्धों से भी अधिक कठिन।
मन पर नियंत्रण हेतु लगाव कम कर इच्छाओं का विरोध करें।
नाम-जाप, मेडिटेशन से मन को सही दिशा में ले जाएं।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हममें से अधिकतर लोग खुद को बेहतर बनाने के लिए या फिर अच्छी आदतों को लाइफस्टाइल में एड करने के लिए कई तरह की प्लानिंग करते हैं। लेकिन ऐन मौके पर हमारा मन कोई न कोई बहाना बनाकर हमें हरा देता है। हम से कई लोग इस चीज का सामना डे टू डे लाइफ में करते हैं।
कई बार हमें बाहर की दुनिया का सामना करना आसान लगता है, लेकिन बात जब मन पर कंट्रोल करने की आती है, तो हम बार-बार हार जाते हैं। कभी सोचा है आपने आखिर ये मन बार-बार हमें अपने इशारों पर क्यों नचाता है और इसे काबू में कैसे किया जा सकता है? इन्हीं सब सवालों का जवाब प्रेमानंद महाराज ने दिए हैं, जिसे जानने और समझने के बाद आप भी अपने मन पर कंट्रोल कर पाएंगे।
मन पर कंट्रोल क्यों नहीं होता?
वृंदावन श्री हित राधा केली कुंज आश्रम के प्रेमानंद महाराज जी अपने भक्त का उद्धार मुख्य रूप से नाम जप, शरणागति, कर्तव्य पालन और जीवन के प्रति जरूरी मार्गदर्शन द्वारा करते हैं। प्रेमानंद महाराज जी का कहना है कि, मन से लड़ पाना बेहद मुश्किल है। बाहरी युद्धों की तुलना में अपने ही मन से लड़ना सबसे मुश्किल युद्ध है। मन में कई जन्मों की दुर्वासनाएं बसी हुई हैं।
दुर्वासनाएं हमारे मन को बार-बार कई तरह के भोगों की तरफ खींचती हैं और हम अपने मन के प्रति इतनी ममता और लगाव रखते हैं कि उसकी बात काट नहीं पाते हैं। हम मन की बात को एक बार काटते हैं, वह बार-बार उन्हीं इच्छाओं का हमारे सामने रखता है। जिस वजह से हमें अपना मन शत्रु लगने की बजाय मित्र की तरह दिखाई देता है और हम बार-बार उसके बहकावे में आ जाते हैं।
प्रेमानंद महाराज जी कहते हैं मनुष्य आज के समय में सब कुछ करने को तैयार है, लेकिन बात जब अपने मन को काबू में करने की आती है, तो उसका विरोध सहन करने के लिए तैयार नहीं रहते हैं। इसी पल व्यक्ति की तपस्या, साधना और पुण्य कर्म क्षीण यानी कम होने लगते हैं।
मन पर कैसे काबू पाएं?
प्रेमानंद महाराज के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को अगर अपने मन को काबू में करना है, तो उसे सबसे पहले इसके प्रति लगाव कम करना होगा और गलत इच्छाओं का खुलकर विरोध करना सीखना होगा। इस दौरान आपको मन में उठने वाली इच्छाओं को फौरन दबाने या हार मानने के बजाय उन तीव्र इच्छाओं की ऊर्जा को समझना होगा, जो आपको शांत और स्थिर करने में मदद करेगी।
इसके अलावा मन को कुछ ऐसे कार्यों में लगाना पड़ेगा, जिससे मन को काबू करने की क्षमता मिलेगी। आप नाम-जाप, नियमित मेडिटेशन या आपने काम पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। कोई भी ऐसा काम जिसे करके आप खुद को कमजोर, असहाय या गलत महसूस न करें। मन से लड़ने बजाय उसे धीरे-धीरे सही दिशा में ले जाने से ही मन को काबू में किया जा सकता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।