Holika Dahan 2025: होलिका दहन के समय राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जप, दूर हो जाएंगे सभी संकट
ज्योतिषियों की मानें तो होलिका दहन (Holika Dahan 2025 Kab Hai) पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का शुभ संयोग है। इस योग में भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी। साथ ही जीवन में व्याप्त दुखों का नाश होगा। इस साल होली के दिन चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। साथ ही होली के दिन मीन संक्रांति भी मनाई जाएगी।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 13 मार्च को छोटी होली है। छोटी होली पर होलिका दहन किया जाता है। इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। आसान शब्दों में कहें तो 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। वहीं, 14 मार्च को होली खेली जाएगी। इस साल छोटी होली पर भद्रा का साया रहने वाला है। वहीं, होली के दिन चंद्र ग्रहण पड़ने वाला है। छोटी होली पर भगवान विष्णु के रौद्र रूप नृसिंह देव की पूजा की जाती है। अगर आप भगवान नृसिंह की कृपा पाना चाहते हैं, तो होलिका दहन के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जप करें।
यह भी पढ़ें: होली के दिन 2 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पैसों की तंगी होगी दूर
होलिका दहन शुभ मुहूर्त ( Holika Dahan Shubh Muhurat)
फाल्गुन पूर्णिमा 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगी। अत: 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। वहीं, 14 मार्च को होली मनाई जाएगी। छोटी होली के दिन भद्रा का साया सुबह 10 बजकर 35 मिनट से लेकर देर रात 11 बजकर 26 मिनट तक है। इसके बाद होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन का समय देर रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक है।
राशि अनुसार मंत्र जप
- मेष राशि के जातक होलिका दहन के समय'ॐ महासिंहाय नमः' मंत्र का जप करें।
- वृषभ राशि के जातक होलिका दहन के समय 'ॐ महाबलाय नमः' मंत्र का जप करें।
- मिथुन राशि के जातक नृसिंह जी की कृपा हेतु 'ॐ उग्रसिंहाय नमः' मंत्र का जप करें।
- कर्क राशि के जातक होलिका दहन के समय 'ॐ हरये नमः' मंत्र का जप करें।
- सिंह राशि के जातक होलिका दहन के समय'ॐ पञ्चाननाय नमः' मंत्र का जप करें।
- कन्या राशि के जातक होलिका दहन के समय'ॐ परब्रह्मणे नमः' मंत्र का जप करें।
- तुला राशि के जातक होलिका दहन के समय 'ॐ महाप्रभवे नमः मंत्र का जप करें।
- वृश्चिक राशि के जातक होलिका दहन के समय 'ॐ सदाशिवाय नमः'मंत्र का जप करें।
- धनु राशि के जातक होलिका दहन के समय'ॐ सुभद्रकाय नमः' मंत्र का जप करें।
- मकर राशि के जातक होलिका दहन के समय'ॐ त्रिलोकात्मने नमः' मंत्र का जप करें।
- कुंभ राशि के जातक होलिका दहन के समय 'ॐ सर्वेश्वराय नमः' मंत्र का जप करें।
- मीन राशि के जातक होलिका दहन के समय'ॐ कविमाधवाय नमः' मंत्र का जप करें।
यह भी पढ़ें: Bhutadi Amavasya March 2025: मार्च महीने में कब है भूतड़ी अमावस्या? नोट करें शुभ मुहूर्त एवं योग
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।