Holika Dahan 2025: होलिका दहन के लिए मिलेगा सिर्फ इतना समय, एक क्लिक में जानें शुभ मुहूर्त
हर साल होली के पर्व का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। होली (Holi 2025 Date) से एक दिन पहले होलिका दहन (Holika Dahan 2025 Date) किया जाता है। इस बार होलिका दहन पर भद्रा काल रहेगा। सनातन धर्म में भद्रा काल के दौरान शुभ और मांगलिक काम करना वर्जित है। ऐसे में शुभ मुहूर्त में होलिका दहन करना शुभ रहेगा।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। होलिका दहन से 8 दिन पहले ही होलाष्टक की शुरुआत होती है। सनातन धर्म में इस अवधि को अशुभ माना जाता है। पंचांग के अनुसार, इस बार होलाष्टक की शुरुआत 07 मार्च से हुई है। वहीं, इसका समापन होलिका दहन के साथ आज यानी 13 मार्च को होगा। वहीं, अगले दिन 14 मार्च को होली है। इस दिन चंद्र ग्रहण (Grahan in march 2025) भी है।
(Pic Credit- AI)
होलिका दहन (Happy Holika Dahan 2025) के दिन दान करना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, होलिका दहन के (Holika Dahan Rituals) पूजा-अर्चना और दान करने से साधक को जीवन में सभी सुख मिलते हैं। इस बार होलिका दहन (Holika Dahan Time) की डेट को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बन रही है। ऐसे में आइए हम आपको बताएंगे कि होलिका दहन की सही डेट (Holika Dahan 2025 Date) और होलिका दहन के शुभ मुहूर्त के बारे में।
होलिका दहन 2025 डेट (Holika Dahan 2025 Date and Time)
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि की शुरुआत 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से हो गई है। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर होगा। ऐसे में होलिका दहन आज यानी 13 मार्च को किया जाएगा और 14 मार्च को होली मनाई जाएगी। इस बार होली पर भद्रा का साया रहेगा। भद्रा में शुभ और मांगलिक करने से वह काम सफल नहीं होते हैं।
(Pic Credit- AI)
यह भी पढ़ें: Holi 2025: होलिका दहन पर इस बार रहेगी भद्रा की छाया, ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम
होलिका दहन भद्रा टाइम (Holika Dahan Bhadra Timing)
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 13 मार्च को भद्रा सुबह 10 बजकर 35 मिनट से लेकर देर रात 11 बजकर 26 मिनट तक है। इसके बाद होलिका दहन किया जा सकता है।
होलिका दहन 2025 शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2025 Shubh Muhurat)
ज्योतिषियों के अनुसार, 13 मार्च को होलिका दहन का शुभ मुहूर्त (Holi Puja Shubh Muhurat) देर रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 30 मिनट (holika dahan timing) तक है। इस दौरान होलिका दहन किया जा सकता है।
(Pic Credit- AI)
पंचांग
सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 33 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 28 मिनट पर
चन्द्रोदय- शाम 06 बजकर 45 मिनट पर
चन्द्रास्त- 14 मार्च को 06 बजकर 30 मिनट पर
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 56 मिनट से 05 बजकर 45 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 26 मिनट से 06 बजकर 50 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट तक
यह भी पढ़ें: Holika Dahan 2025: होलिका दहन पर इस तरह सजाएं लड्डू गोपाल का झूला, नोट करें पूजा विधि और नियम
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।