Holika Dahan 2023 Upay: होलिका दहन पर धन-सपंदा के लिए आजमाएं सुपारी संबंधित ये उपाय, पाएं हर क्षेत्र में सफलता
Holika Dahan 2023 Upay ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से होलिका दहन का दिन काफी खास होता है। क्योंकि इस दिन होलिका दहन के समय कुछ खास उपाय करके व्यक्ति मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकता है और हर कष्ट से छुटकारा पा सकता है।
नई दिल्ली, Holika Dahan 2023 Upay: हिंदू धर्म में दिवाली की तरह के होली पर्व का विशेष महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन मास की पूर्णिमा की रात को होलिका दहन किया जाता है। इसके बाद अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है जिसे धुलेंडी होली भी कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन के दिन विभिन्न तरह के उपाय करते हैं, जिससे भगवान विष्णु की विशेष कृपा पा सके। ऐसे ही इस दिन सुपारी से संबंधित कुछ खास उपाय या टोटके अपना सकते हैं। इन्हें करने से दुर्भाग्य से छुटकारा मिल जाएगा। इसके साथ ही मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होगी और सुख-सौभाग्य, धन-ऐश्वर्य का आशीर्वाद देंगी। जानिए होलिका दहन के दिन सुपारी से कौन सा उपाय करना होगा शुभ।
Holika Dahan 2023: होलिका दहन की राख से करें ये खास टोटके, रोग- दोष से छुटकारा के साथ होगा धन लाभ
होलिका दहन पर करें ये उपाय
विवाह योग के लिए
अगर किसी व्यक्ति के विवाह में किसी न किसी तरह की अड़चन आ रही है, तो होली वाले दिन शिव जी के मंदिर में जातक उन्हें एक पान में एक सुपारी और एक हल्दी की गांठ रखकर चढ़ा दें। इसके बाद सीधे अपने घर चले जाएं। ऐसा करने से शिव जी अति प्रसन्न होंगे और शादी में आने वाली हर बाधा को दूर करेंगे।
Holika Dahan 2023: होलिका दहन पर अर्पित करें ये चीजें, सालभर तरक्की के साथ मिलेगा अपार धन
धन समृद्धि के लिए
मां लक्ष्मी की असीम कृपा पाने के लिए होलिका की 11 बार परिक्रमा करते हुए नारियल के साथ पान और सुपारी अर्पित करें। ऐसा करने से धन धान्य की बढ़ोतरी के साथ हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी।
दरिद्रता से निजात पाने के लिए
अगर आप दरिद्रता से निजात पाने के साथ अपार धन-संपदा चाहते हैं, तो होली के दिन एक काला कपड़ा में थोड़े काले तिल, 7 लौंग, 3 सुपारी और थोड़े सरसों, थोड़ी सी काली मिट्टी लेकर बांध दें। इसके बाद इसे अपने ऊपर से 7 बार उतार लें। इसके बाद इसे होलिका दहन के समय अग्नि में अर्पित कर दें।
डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।