विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Holika Dahan 2023: होलिका दहन की राख से करें ये खास टोटके, रोग- दोष से छुटकारा के साथ होगा धन लाभ

By Shivani SinghEdited By: Shivani Singh
Published: Fri, 03 Mar 2023 08:41 AM (IST)Updated: Tue, 07 Mar 2023 10:23 AM (IST)

Holika Dahan 2023 होली का पर्व हिंदू धर्म में काफी खास है। फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन का पर्व ...और पढ़ें

Holika Dahan 2023:होलिका दहन की राख से करें ये खास टोटके, रोग- दोष से छुटकारा के साथ होगा धन लाभ
Holika Dahan 2023:होलिका दहन की राख से करें ये खास टोटके, रोग- दोष से छुटकारा के साथ होगा धन लाभ

नई दिल्ली, Holi 2023 Rakh: हिंदू धर्म में होली का विशेष महत्व है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन का पर्व मनाया जाता है। इस साल होलिका दहन काफी शुभ योगों के साथ मनाई जा रही हैं।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन के समय कुछ उपाय करने के बारे में जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि होलिका की राख भी व्यक्ति की किस्मत जगाने के साथ घर का वास्तु दोष और नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर सकता है। ऐसे में जानिए होलिका की राख से कौन से उपाय करना होगा शुभ।

Holika Dahan 2023: होलिका दहन पर अर्पित करें ये चीजें, सालभर तरक्की के साथ मिलेगा अपार धन

होलिका की राख से करें ये टोटके

धन लाभ के लिए

आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए होलिका की राख मदद कर सकती है। इसके लिए होलिका दहन के दूसरे दिन सुबह के समय बिना कुछ कहे राख ले आएं और पूरे घर में छिड़क दें। इससे घर का वास्तु दोष भी सही हो जाएगा।

रोगों से निजात पाने के लिए

अगर घर का कोई सदस्य लंबे समय से बीमार चल रहा है। एक बीमारी खत्म नहीं होता है और दूसरी आ जाती है, तो इसके लिए होलिका दहन के समय एक पान में एक बतासा और दो लौंग अर्पित करें। इसके बाद राख ठंडी होने के बाद थोड़ी सी ले आएं और रोगी के शरीर में लगा दें।

राहु केतु दोष के लिए

अगर कुंडली में राहु और केतु की स्थिति खराब होने के कारण कई परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है, तो होलिका दहन की थोड़ी सी भस्म लेकर एक लोटे में जल में डाल लें। इसके बाद शिवलिंग में अर्पित करें।

नजर दोष के लिए

नजर दोष से निजात पाने के लिए होलिका दहन में एक पान में दो लौंग, एक बताशा रखकर अर्पित कर दें। इसके बाद इसकी राख लाकर एक चांदी या फिर तांबे की ताबीज में भर लें और गले में पहन लें।

नवग्रह के दुष्प्रभाव के लिए

कुंडली में नवग्रह के दुष्प्रभावों को कम करने के लिए होलिका की राख को नहाने के पानी में थोड़ा सा मिलाकर नहा लें। ऐसा करने से शारीरिक, मानसिक और आर्थिक संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।