Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holi 2025: होली पर इन दो राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, चढ़ेंगे तरक्की की सीढ़ियां

    Updated: Mon, 10 Mar 2025 05:29 PM (IST)

    इस साल होली के दिन चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan 2025) भी लगने जा रहा है। इसी के साथ इस तिथि पर वसंत पूर्णिमा और मीन संक्रान्ति का भी संयोग रहने वाला है। ऐसे में इस दौरान कुछ राशियों को अपने जीवन में विशेष लाभ मिलने वाला है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि वह लकी राशियां कौन-सी होने वाली हैं।

    Hero Image
    Holi 2025 (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर साल फाल्गुन पूर्णिमा पर रंगों का त्योहार होली मनाई जाती है, जो हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस साल होली (Holi 2025) शुक्रवार, 14 मार्च को मनाई जा रही है। होली के एक दिन पहले यानी के छोटी होली गुरुवार, 13 मार्च को मनाई जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस राशि को मिलेगा फायदा

    मेष राशि के जातकों को होली के मौके पर विशेष लाभ मिलने वाला है। आपके जीवन में आ रही परेशानियों के मुक्ति मिल सकती है। साथ ही आपके लिए करियर में भी तरक्की के योग बन रहे हैं, आपको प्रमोशन मिल सकती है।

    लव लाइफ के लिए भी होली का अवसर आपके लिए खास होने वाला है, पार्टनर से साथ संबंध मजबूत होंगे। पैतृक संपत्ति में आपको अपना हिस्सा मिल सकता है। कुल मिलाकर मेष राशि के जातकों के लिए होली और उसके आस-पास का समय बहुत ही शानदार गुजरने वाला है।

    बढ़ेगा मान-सम्मान

    मिथुन राशि के जातकों के लिए भी होली का समय बहुत ही खास माना जा रहा है। इस दौरान आपका भाग्य आपका पूरा साथ देगा, जिससे आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार के साथ यात्रा का प्लान बन सकता है। इस दौरान आप अपने परिवार के साथ शानदार समय बिताने वाले हैं। आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे और समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

    यह भी पढ़ें - Holi 2025: होली पर ट्राई करें 5 हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक्स, हर घूंट में होगा ताजगी का एहसास

    चंद्र ग्रहण के दौरान न करें ये काम

    चंद्र ग्रहण के दिन इसके नकारात्मक प्रभावों से दूर रहने के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं। हालांकि यह चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा, इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा फिर भी एहतियात के तौर पर कुछ सावधानियां बरती जा सकती हैं।

    चंद्र ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ करना या फिर देवी-देवताओं की मूर्ति को स्पर्श करना शुभ नहीं माना जाता। इसी के साथ चंद्र ग्रहण के दौरान नुकीली चीजों जैसे कैंची, चाकू और सुई आदि का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। साथ ही ग्रहण के दौरान श्मशान आदि पर जाने से परहेज करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें - Holika Dahan 2025: होलिका दहन पर इस तरह सजाएं लड्डू गोपाल का झूला, नोट करें पूजा विधि और नियम

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।