Holi 2025: होली पर अपनी राशि के अनुसार जरूर करें ये आसान उपाय, चमक उठेगा भाग्य
हिंदू धर्म में होली (Holi 2025) का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार यह पर्व हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। इस प्रकार इस बार होली 14 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन पर अगर आप अपनी राशि के अनुसार कुछ उपाय करते हैं तो इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। होली, हिंदू धर्म में प्रमुख त्योहार है, जिसकी धूम अन्य देशों में भी देखने को मिलती है। ऐसे में अगर आप इस खास दिन पर अपनी राशि के अनुसार वस्त्र धारण करते हैं और इसके साथ ही कुछ उपाय करते हैं, (Holi 2025 remedies) तो इससे आपको जीवन की कई कठिनाइयों से मुक्ति मिल सकती है।
मेष राशि
होली के बाद लाल रंग के कपड़े पहनें या अन्य कोई भी फिर लाल रंग का रूमाल आदि लेकर भी घर के मंदिर में पूजा-अर्चना करें और भगवान का आशीर्वाद लें। इससे आपको काफी लाभ देखने को मिल सकता है।
वृषभ राशि
होली के दिन वृषभ राशि के जातकों को सफेद रंग के कपड़े धारण करने से फायदा मिल सकता है। इसी के साथ आप इस दिन पर आप किसी नौ वर्ष से कन्या को कुछ भेंट भी कर सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक होली पर हरे रंग के वस्त्र धारण कर सकते हैं। इसके साथ ही इस दिन पर गणेश जी की पूजा कर उन्हें जनेऊ, दूब घास और सुपारी अर्पित करें। आप उन्हें उनका प्रिय भोग यानी मोदक भी अर्पित कर सकते हैं। इससे आपको जीवन में आ रही बाधा दूर हो सकती है।
कर्क राशि
इस राशि के जातक होली के दिन सफेद या भूरा रंग के कपड़े पहन सकते हैं। इसी के साथ इस दिन पर भगवान को माखन-मिश्री का भोग लगाएं और दूसरों में भी प्रसाद बांटे। इससे आपके सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को होली के दिन गुलाबी या पीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इसी के साथ आप होली खेलने के बाद अपने माथे पर लाल सिंदूर का टीका लगाएं और गरीबों में लाल रंग की मिठाई बांटे। इस राशि के ग्रह स्वामी सूर्य देव हैं, ऐसे में आपको इस उपाय से सूर्य देव की कृपा की प्राप्ति हो सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले को होली पर हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। होली खेलने के बाद गणेश जी की पूजा-अर्चना करें। साथ ही हाथी को गुड़ और गन्ना आदि खिलाएं और उसके पैर के नीचे की मिट्टी को अपनी तिजोरी में रखें। ऐसा करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।
तुला राशि
होली खेलने के बाद सफेद रंग के वस्त्र पहनें और अपने इष्टदेव को भी बर्फी या फिर दही-चीनी का भोग लगाएं। इसी के साथ आप होली के दिन पर अपने घर की स्त्रियों को भी कुछ-न-कुछ उपहार जरूर दें, जिससे आपको काफी लाभ हो सकता है।
यह भी पढ़ें - Holi 2025 Upay: होली से पहले घर लाएं ये चीजें, जीवन में कभी नहीं होगी पैसों की कमी
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को होली पर लाल या पीला रंग के कपड़े धारण करने से लाभ मिल सकता है। इसी के साथ होली पर गरीबों में गुड़, चना बाटें। आसा करने से आप हर तरह के दुष्प्रभाव से बचे रहेंगे।
धनु राशि
धनु राशि के जातक होली के अवसर पर हरे, लाल या फिर भूरा रंग के कपड़े पहन सकते हैं। होली खेलने के बाद केसर का तिलक लगाएं, ऐसा करने से आपको बृहस्पति देव की कृपा मिल सकती है। इसी के साथ आप मंदिर में भगवान को पीले रेशमी वस्त्र भी अर्पित कर सकते हैं, जिससे आपको काफी लाभ मिलेगा।
मकर राशि
इस राशि के जातक होली के दिन नीले या भूरे रंग का कपड़े पहनें और गरीबों की सहायता भी करें। साथ ही इस राशि के लिए शनि चालीसा का पाठ करना भी लाभदायक रहेगा।
कुंभ राशि
होली पर कुंभ राशि के जातकों को नीले या फिर भूरे रंग का वस्त्र पहनने से फायदा मिल सकता है। इसी के साथ होली पर सिर से कोयला उतारकर नदी या तालाब में बहाएं या इसके स्थान पर आप जटा वाला नारियल और आठ बादाम भी नदी में विसर्जित कर सकते हैं। ऐसा करने से आप बुरी नजर से दूर रहते हैं।
मीन राशि
मीन राशि वाले को होली पर हरा, लाल या फिर भूरा रंग धारण करने से काफी लाभ मिल सकता है। होली खेलने के बाद धार्मिक पुस्तकें अपने गुरु या फिर किसी संत आदि को भेंट करें। ऐसा करने आपके लिए सफलता के योग बनने लगते हैं।
यह भी पढ़ें - Shani Gochar 2025: मेष राशि के जातक मार्च महीने से करें ये उपाय, आने वाली परेशानियां होंगी दूर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।