Holi 2025 Chandra Grahan: फाल्गुन पूर्णिमा पर रहेगा चंद्र ग्रहण का साया, इन लोगों को रहना होगा सावधान
ज्योतिषीय गणना अनुसार 14 मार्च से खरमास शुरू होगा। इस दिन सूर्य देव कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों के जीवन में बदलाव देखने को मिलेगा। होली के दिन साल का पहला चंद्र ग्रहण (Holi 2025 Chandra Grahan) लगने वाला है। हालांकि ग्रहण के दौरान कई राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Chandra Grahan 2025 Date: रंगों का त्योहार होली देश और दुनिया में धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व हर साल फाल्गुन पूर्णिमा पर मनाया जाता है। इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। इस साल 14 मार्च को होली है। होली के शुभ अवसर पर एक साथ कई संयोग बन रहे हैं।
ज्योतिषियों की मानें तो फाल्गुन पूर्णिमा यानी होली के दिन आत्मा के कारक सूर्य देव राशि परिवर्तन करेंगे। फाल्गुन पूर्णिमा से खरमास की भी शुरुआत होगी। इसी दिन चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। खरमास और चंद्र ग्रहण के दौरान शुभ काम करने की मनाही होती है। वहीं, ग्रहण के दौरान पृथ्वी पर मायावी ग्रह राहु का प्रभाव बढ़ने से कई लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए, चंद्र ग्रहण के बारे में सबकुछ जानते हैं।
यह भी पढ़ें: 14 या 15 मार्च, कब खेली जाएगी होली? एक क्लिक में नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त
फाल्गुन पूर्णिमा शुभ मुहूर्त (Falgun Purnima Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, 13 मार्च से फाल्गुन पूर्णिमा की शुरुआत होगी। वहीं, 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर फाल्गुन पूर्णिमा समाप्त होगी। इसके लिए 13 मार्च को होलिका दहन (Kab Hai Holika Dahan) किया जाएगा। इसके अगले दिन होली खेली जाएगी। हालांकि, होलिका दहन भद्रा के चलते मध्य रात्रि में किया जाएगा। होलिका दहन (Holika Dahan Timing) का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक है।
चंद्र ग्रहण (Holi 2025 Chandra Grahan)
सूर्य ग्रहण अमावस्या को लगता है। वहीं, चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि को लगता है। फाल्गुन पूर्णिमा 14 मार्च को है। इस दिन चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण का समय भारतीय समयानुसार सुबह 09 बजकर 29 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 29 मिनट तक है। हालांकि, भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा। इसके लिए सूतक भी मान्य नहीं होगा।
इन लोगों को रहना होगा सावधान
चंद्र ग्रहण के दौरान मेष , वृषभ, कर्क, सिंह राशि के जातकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह है। नया काम शुरू न करें। निवेश करने से बचें। वाद-विवाद से दूर रहें। नकारात्मक जगहों पर जाने से बचें। किसी के प्रति बुरा न सोचें। शुभ काम से परहेज करें। अनावश्यक यात्रा को टाल दें। बड़े लोगों की सेवा और सम्मान करें। भगवान विष्णु और शिवजी के नामों का मंत्र जप करें। ग्रहण के बाद दान-पुण्य अवश्य करें।
यह भी पढ़ें: होली पर शिववास समेत बन रहे हैं 4 मंगलकारी संयोग, इन लोगों के लिए रहेगा शुभ
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।