Holi 2025: इस होली राशि अनुसार अपने पार्टनर को लगाएं ये रंग, दूर होंगी दूरियां और बढ़ेगा प्यार
होली का त्योहार हर साल फाल्गुन महीने में भव्यता के साथ मनाया जाता है। इस साल यह (Holi 2025) पूर्णिमा तिथि यानी 14 मार्च 2025 को मनाया जा रहा है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दिन को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं जिनमें से एक राशि अनुसार पार्टनर को रंग (Holi Colors 2025) लगाना भी है।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रंगों का त्योहार होली हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्योहार में से एक है। इस शानदार पर्व का इंतजार कुछ घंटों में समाप्त होने वाला है। दिवाली के बाद भारत में सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक होली है, जिसे लोग धूमधाम के साथ मनाते हैं। यह त्योहार दो दिनों तक चलता है। इस दिन राधा-कृष्ण और शिव पार्वती की पूजा का विधान है। वहीं, इस पर्व को लेकर ज्योतिष शास्त्र में कुछ नियम बनाए गए हैं, जिनमें से एक राशि अनुसार पार्टनर को रंग (Holi 2025 Significance) लगाना भी है, तो आइए जानते हैं।
राशि अनुसार अपने पार्टनर को लगाएं ये रंग (Perfect Holi Colors By Zodiac Sign)
- मेष राशि: मेष राशि के लोगों को होली पर अपने पार्टनर के साथ लाल रंग से होली खेलनी चाहिए।
- वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को अपने साथी को गुलाबी रंग लगाना चाहिए।
- मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों को हरे रंग से अपने पार्टनर के साथ होली खेलनी चाहिए।
- कर्क राशि: कर्क राशि के जातक को गुलाबी रंग से अपने साथी को रंगना चाहिए।
- सिंह राशि: सिंह राशि के जातक को लाल रंग अपने साथी को लगाना चाहिए।
- कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को हरे रंग से अपने लव वन्स के साथ होली खेलनी चाहिए।
- तुला राशि: तुला राशि के लोगों को चमकदार गुलाबी रंग से अपने साथी के साथ होली खेलनी चाहिए।
- वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातक को लाल रंग से अपने लव वन्स के साथ होली खेलनी चाहिए।
- धनु राशि: धनु राशि के जातकों को पीले रंग से अपने पार्टनर के साथ होली का पर्व मनाना चाहिए।
- मकर राशि: मकर राशि के लोगों को नीले या आसमानी रंग से होली खेलनी चाहिए।
- कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातक को नीले रंग से अपने साथी के साथ होली खेलनी चाहिए।
- मीन राशि: मीन राशि के लोगों को पीले रंग से अपने पार्टनर के साथ होली खेलनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2025: नवरात्र के दौरान इस विधि से करें दुर्गा सप्तशती का पाठ, रखें इन बातों का ध्यान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।