Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Holi 2024: विवाहिता मायके में क्यों मनाती है पहली होली? जानिए क्या कहती हैं मान्यताएं

    Updated: Fri, 15 Mar 2024 02:11 PM (IST)

    होली की धूम न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी देखने को मिलती है। साथ ही भारत के कई स्थान जैसे मथुरा वृंदावन की होली देखने देश-विदेश से लोग पहुंचते हैं। इस साल होली 25 मार्च को मनाई जाएगी। हिंदू मान्यताओं के अनुसार शादी के बाद की पहली होली नवविवाहित जोड़ा लड़की के मायके में मनाता है आइए जानते हैं इसका कारण।

    Hero Image
    Holi 2024 विवाहिता मायके में क्यों मनाती है पहली होली?

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Holi Remedies for Married Life: होली हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन रंगों का त्योहार यानी होली मनाई जाती है। होली को लेकर जनमानस में कई मान्यताएं प्रचलित हैं। ऐसी ही एक मान्यता है कि शादी के बाद की पहली होली विवाहिता द्वारा अपने मायके में मनाई जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मान्यता के पीछे का कारण क्या है?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह है कारण

    सदियों से चली आ रही परम्परा के अनुसार, नवविवाहिता द्वारा अपनी पहली होली मायके में मनाई जाती है। इसके पीछे यह कारण दिया जाता है कि पहली होली कभी भी सास और बहू को साथ जलते हुए नहीं देखनी चाहिए। वरना इससे सास-बहू के रिश्तों के बीच खटास पैदा हो सकती है।

    साथ ही यह भी माना जाता है यदि पहली होली विवाहित जोड़ा, पत्नी के मायके में खेलता है, तो इससे नए वैवाहिक जोड़े के जीवन में खुशियां बनी रहती हैं और उनकी संतान भी स्वस्थ व भाग्यशाली होती है। इससे दोनों घरों के बीच का रिश्ता भी मजबूत बना रहता है। इसलिए नवविवाहित पुरुष को भी शादी के बाद की पहली होली अपने ससुराल यानी लड़की के मायके में मनाने की सलाह दी जाती है। 

    यह भी पढ़ें - Khatu Shyam Lakhi Mela 2024: खाटू श्याम लक्खी मेला के लिए भव्य सजा मंदिर, जानें क्या है इस बार खास

    यह भी है एक कारण

    पहली होली मायके में मनाने का एक अन्य कारण यह भी है कि विवाह के तुरंत बाद दुल्हन ससुराल में सहज महसूस नहीं कर पाती। इसलिए भी पहली होली मायके में मनाने की परंपरा चली आ रही है, ताकि वह इस पर्व का अच्छे से आनंद ले सके। कई मान्यताओं के अनुसार गर्भवती महिला को भी ससुराल में होली खेलना मना किया जाता है। ऐसे में गर्भवती महिला को मायके में होली मनानी चाहिए।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

    Picture Credit: Freepik