Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mulank 8 Jyotish: होलाष्टक में इस मूलांक के रुके हुए काम होंगे पूरे, इन बातों का रखें ध्यान

    Updated: Sat, 08 Mar 2025 10:18 AM (IST)

    अंक ज्योतिष (Mulank 08 Jyotish) और टैरो कार्ड रीडर पल्लवी एके शर्मा की मानें तो आज यानी 08 मार्च का दिन मूलांक 08 के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। अंक ज्योतिष के अनुसार इस मूलांक के होलाष्टक के दूसरे दिन यानी आज रुके हुए काम जल्द पूरे होंगे। एंजल के द्वारा इस बात मिलती है कि आज किन कामों को करने से शुभ परिणाम मिलेंगे।

    Hero Image
    Today Numerology Prediction: कैसा रहेगा आज का दिन? (Pic Credit- Freepik)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। 08 March 2025 Numerology Prediction: वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार होलाष्टक की शुरुआत 07 मार्च से हो गई है। वहीं, इसका समापन होलिका दहन के दिन यानी 13 मार्च 2025 को होगा। इस दौरान शुभ और मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं। वहीं, अंक ज्योतिष के अनुसार, होलाष्टक (Holashtak 2025) के दूसरे दिन यानी 08 मार्च को मूलांक 08 को शुभ फल की प्राप्ति होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंक ज्योतिष के अनुसार, आज यानी 08 मार्च (Numerology 07 February) का दिन मूलांक 08 के जातकों के लिए अधिक महत्वपूर्ण रहने वाला है। जिन लोगों का जन्म 8, 17, या 26 तारीख को होता है। उनका मूलांक 08 (Mulank 8 Jyotish) होता है। इनके स्वामी शनि देव हैं।

    शनि को न्याय का देवता कहा जाता है। इस मूलांक के लोग जीवन में अधिक मेहनत करते हैं। ऐसे में अंक ज्योतिष और टैरो विशेषज्ञ पल्लवी एके शर्मा से चलिए जानते हैं कि मूलांक 08 के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

    एंजल्स की इस सलाह का जरूर करें पालन

    • अपनी ऊर्जा का सही प्रयोग करें।
    • अपने और अपनी टीम के प्रयासों से लक्ष्य प्राप्त करने की जिम्मेदारी लें।
    • शनि देव आपके अपने कौशल को निखारने में मदद करते हैं।
    • पारिवारिक निवेश की योजना बनाने के लिए समय निकालें।
    • जीवन में जो आप करना चाहते हैं। उस काम को करने के लिए आज का दिन शानदार है।
    • अपने से पहले दूसरों की जरूरतों के प्रति अपनी गहरी समझ की सराहना करें।

    यह भी पढ़ें: Numerology: इस मूलांक के जातकों पर हमेशा बरसती है देवगुरु बृहस्पति की कृपा, करियर में मिलता है फायदा

    इन कार्यों से बनाएं दूरी 

    • आलसी होना।
    • चालाकी करना।

    आज कुछ देर के लिए बिना रुके इसका जाप करें - ''मैं सारा डर निकाल रहा हूं और उसकी जगह प्यार ला रहा हूं। ''

    इन मंत्रों का करें जप

    ॐ नमः शिवाय।

    ॐ गं गणपतये नमः शिवाय.

    ॐ हुं हनुमते नमः

    आज पूजा के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करें।

    शनि देव के मंत्र

    1. ऊँ शं शनैश्चाराय नमः।

    2. ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः।

    3. ॐ नीलाजंन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्।

    छाया मार्तण्ड सम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।

    4. ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये।

    5. ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्।

    यह भी पढ़ें: Lucky Boys Personality: जन्म से ही अमीर होते हैं इस मूलांक के लड़के, अंबानी की तरह जीते हैं अपना जीवन

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।