Holashtak 2024: कब से शुरु है होलाष्टक ? जानिए सही तिथि और धार्मिक महत्व
होलाष्टक दो शब्दों से मिलकर बना है जिसका अर्थ होली और अष्टक है। होली से आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाता है और इस दिन कोई भी शुभ कार्य करना अशुभ माना जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कहा जा सकता है कि होलाष्टक होली के आने का संकेत देता है। इसी दिन से होली उत्सव के साथ-साथ होलिका दहन की तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Holashtak 2024: होलाष्टक वह समय है, जो होली के त्योहार से आठ दिन पहले शुरू होता है। इस दौरान शुभ कार्यों जैसे - विवाह, सगाई, मुंडन और अन्य धार्मिक कार्य नहीं किए जाते हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान आशीर्वाद भी व्यर्थ हो जाते हैं। इस साल होलाष्टक की शुरुआत फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि यानी 17 मार्च, 2024 से हो रही है। ऐसे में इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं -
होलाष्टक की तिथि और समय
होलाष्टक होली की शुरूआत का प्रतीक है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 16 मार्च रात्रि 9 बजकर 39 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 17 मार्च सुबह 9 बजकर 53 मिनट पर होगा। ऐसे में 25 मार्च को होली मनाई जाएगी, जिसका इंतजार हर किसी को बेसब्री से है।
यह भी पढ़ें: Rahu-Ketu Pujan: राहु-केतु की मदाहशा से हैं परेशान, तो शनिवार के दिन जरूर करें उनके कवच का पाठ
होलाष्टक का धार्मिक महत्व
होलाष्टक हिंदू धर्म की सबसे महत्वपूर्ण अवधि मानी जाती है। पंचांग के अनुसार, होलाष्टक फाल्गुन के दौरान आता है। बता दें, यह दो शब्दों से मिलकर बना है, जिसका अर्थ होली और अष्टक है। होली से आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाता है और इस दिन कोई भी शुभ कार्य करना अशुभ माना जाता है। दूसरे शब्दों में यह भी कहा जा सकता है कि होलाष्टक होली के आने का संकेत देता है।
इसी दिन से होली उत्सव के साथ-साथ होलिका दहन की तैयारियां भी शुरू हो जाती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दौरान ज्यादा से ज्यादा धार्मिक कार्य करना चाहिए, जिससे इसका बुरा प्रभाव आपके जीवन पर न पड़ सके।
यह भी पढ़ें: Holashtak 2024: होलाष्टक के दौरान इन बातों का रखें विशेष ध्यान, जीवन में होगी खुशियों की बरसात
डिसक्लेमर- 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देंश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।