हस्तरेखा शास्त्र :हाथ में ये रेखा है तो जल्द मिलने वाला है छप्पर फाड़कर पैसा, बन आप जाएंगे करोड़पति
हथेली की कुछ रेखाएं धन और करियर के बारे में बताती हैं। इनमें धन रेखा सबसे खास मानी जाती है। ...और पढ़ें

हथेली में धन रेखा का महत्व

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हथेली पर मौजूद कुछ रेखाएं धन, करियर और आर्थिक स्थिति से जुड़ी जानकारी देती हैं। इन्हीं में से एक है धन रेखा। कहा जाता है कि यदि किसी व्यक्ति की हथेली में यह रेखा स्पष्ट, गहरी और बिना किसी रुकावट के दिखाई देती है, तो यह आर्थिक समृद्धि का संकेत हो सकती है। आइए जानते हैं धन रेखा कहां होती है और हस्तरेखा शास्त्र में इसे किस तरह देखा जाता है।
क्या होती है धन रेखा?
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में छोटी उंगली के नीचे वाले हिस्से को बुध पर्वत कहा जाता है। इस स्थान पर दिखाई देने वाली खड़ी रेखाओं को धन और व्यापार से जोड़कर देखते हैं। इन रेखाओं की बनावट, गहराई और स्पष्टता के आधार पर व्यक्ति की आर्थिक स्थिति बताई जा सकती है।
स्पष्ट और गहरी धन रेखा का क्या है मतलब?
हस्तरेखा शास्त्रके अनुसार, यदि हथेली में धन रेखा साफ, गहरी और बिना कटी-फटी दिखाई देती है, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। ऐसी रेखा को आर्थिक स्थिरता, धन कमाने के अवसर और मेहनत से सफलता प्राप्त हो सकती है।
ऐसे लोगों को अपने कौशल और समझदारी के बल पर आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी इस तरह की रेखा को लाभ और तरक्की का प्रतीक माना जाता है।
यदि धन रेखा कटी-फटी हो तो क्या होता है?
हस्तरेखा शास्त्र में धन रेखा का कटा-फटा या कमजोर होना आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव का संकेत माना जाता है। ऐसी स्थिति को कभी-कभी धन बचाने में परेशानी या कमाई के साथ खर्च बढ़ने के भी संकेत होते हैं।
क्या धन रेखा से अचानक धन लाभ होता है?
ऐसा माना जाता है कि हथेली में स्पष्ट धन रेखा होने से अचानक धन लाभ या बड़ी आर्थिक सफलता मिल सकती है।
अत: यह रेखा कई लोगों के हाथों में नहीं भी होती है, इसका मतलब यह नहीं होता है कि उन्हें हमेशा आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हथेली पर मौजूद अन्य पर्वत और रेखाएं भी आपकी आर्थिक स्थिति के संकेत देती हैं।
यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र में मछली के निशान को क्यों माना जाता है बेहद शुभ? जानें धन और किस्मत से जुड़ा राज
यह भी पढ़ें- हस्तरेखा शास्त्र: महिलाओं के हाथ में ये रेखाएं हैं, तो बनता है दरिद्रता और संकट का योग
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
