विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या आपके हाथ में है छप्परफाड़ दौलत का योग? हथेली में यहां होती है धन रेखा, अभी देखें अपनी किस्मत

Published: Sun, 16 Aug 2026 02:48 PM (IST)

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में धन रेखा व्यक्ति की आर्थिक स्थिति और भविष्य में धनवान होने के संकेत देती है।

हस्त रेखा से जानें आप कितने अमीर बनेंगे? (Picture Credit: AI Generated)

हस्त रेखा से जानें आप कितने अमीर बनेंगे? (Picture Credit: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर व्यक्ति की चाहत होती है कि उसका जीवन सदैव सुख, शांति और धन से भरा रहे। इसके लिए कई तरह के विशेष उपाय भी करते हैं, जिससे उन्हें शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। कई लोग अपनी कुंडली दिखाकर यह जानना चाहते हैं कि भविष्य में उनके पास कितना धन होगा?

अगर आप भी इसी बात को जानना चाहते हैं, तो आप हस्तरेखा शास्त्र की मदद ले सकते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, हथेली में एक धन रेखा होती है, जो आर्थिक स्थिति की तरफ इशारा करती है। एक खास बात यह है कि हर व्यक्ति की हथेली में धन रेखा एक जैसी या एक ही स्थान पर नहीं होती।

यह रेखा अलग-अलग स्थानों और रेखाओं से मिलकर बनती है। हथेली में धन रेखा के बनने से व्यक्ति करोड़पति बन सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि हथेली में धन रेखा कहां होती है और इससे कौन से संकेत मिलते हैं। ऐसे में आइए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं धन रेखा के बारे में विस्तार से।

dhan rekha  (2)

(Picture Credit: AI Generated)

हथेली में कहां होती है धन रेखा?

हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक, हथेली में धन रेखा बुध पर्वत के नीचे पाई जाने वाली खड़ी रेखा को धन रेखा कहा जाता है। कई लोग मध्यमा उंगली के नीचे से जाने वाली रेखा को धन रेखा कहते हैं। यह रेखा शनि पर्वत तक जाती है। इस रेखा को धन और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। इस रेखा से व्यक्ति के करियर से जुड़े संकेत मिलते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हथेली जीवन रेखा या मस्तिष्क रेखा से निकलकर जाती है। इससे धन योग माना जाता है।

यह भी पढ़ें- हथेली की भाग्य रेखा पर शुभ चिन्ह बदलेंगे आपकी किस्मत, 30 की उम्र के बाद मिलेगी सफलता

धन रेखा से मिलते हैं ये संकेत

  • जिस व्यक्ति कि हथेली में धन रेखा साफ और गहरी होती है, तो उसकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। साथ ही लोग सही फैसलों से अधिक मात्रा में धन कमाते हैं।
  • अगर किसी की हथेली में धन रेखा के कटने से त्रिकोण बनता है, तो इससे जीवन में बड़ा धनवान होने के संकेत मिलते हैं। ऐसे लोगों के पास खूब धन टिकता है।
  • अगर कोई रेखा धन रेखा से निकलकर सीधे ऊपर की तरफ जाती है, तो ऐसे लोग जीवन में अधिक मेहनत के द्वारा सफलता प्राप्त करते हैं और अपार संपत्ति के मालिक बनते हैं।

यह भी पढ़ें- हस्‍तरेखा शास्‍त्र: बीच से कटी हुई हो या दो मुंह की हो जीवन रेखा, तो क्‍या होता है इसका मतलब?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।