Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज के दिन शिवलिंग में चढ़ाएं ये चीजें, धन-धान्य से भर जाएगा घर

    Updated: Sat, 23 Aug 2025 07:00 PM (IST)

    हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2025) भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। मान्यता है कि देवी पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए यह व्रत किया था। वहीं इस दिन शिवलिंग पर कुछ खास चीजें अर्पित करनी चाहिए जिससे भोलेनाथ खुश होते हैं।

    Hero Image
    Hartalika Teej 2025: शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हरतालिका तीज का पावन पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत (Hartalika Teej 2025) को देवी पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए रखा था। इस दिन भगवान शिव की पूजा और शिवलिंग पर कुछ विशेष वस्तुएं अर्पित करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, तो आइए इस आर्टिकल में शिवलिंग पर क्या अर्पित करना चाहिए जानते हैं?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जल और दूध

    शिवलिंग पर सबसे पहले जल और दूध का अभिषेक करना चाहिए। जल और दूध का अभिषेक करने से मन शांत होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। ऐसा करने से भगवान शिव खुश होते हैं और वे भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।

    बिल्व पत्र और धतूरा

    भगवान शिव को बिल्व पत्र और धतूरा बहुत प्रिय हैं। हरतालिका तीज के दिन बिल्व पत्र और धतूरा शिवलिंग पर अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे भगवान शिव की कृपा मिलती है। साथ ही जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। बिल्व पत्र चढ़ाते समय 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।

    शमी पत्र

    शमी के पत्तों को भी शिवलिंग पर अर्पित करना बहुत ही फलदायी होता है। शमी पत्र शिवलिंग पर चढ़ाने से शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। साथ ही इस उपाय को करने से धन संबंधी समस्याएं भी दूर होती हैं और घर में समृद्धि आती है।

    अक्षत और चंदन

    पूजा के दौरान शिवलिंग पर अक्षत और चंदन जरूर चढ़ाएं। इससे जीवन में शांति आती है। अक्षत को पूर्णता का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से घर में अन्न और धन की कमी कभी नहीं होती है।

    यह भी पढ़ें- Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज पर पूजा के समय करें मां पार्वती के नामों का जप, पूरी होगी मनचाही मुराद

    यह भी पढ़ें- Govardhan Puja 2025 Date: कब मनाया जाएगा गोवर्धन पूजा का पर्व? अभी नोट करें डेट और शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।