Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hariyali Amavasya 2024: हरियाली अमावस्या पर महादेव के प्रिय भोग से आशीर्वाद करें प्राप्त, सभी कार्यों में मिलेगी सफलता

    Updated: Sun, 04 Aug 2024 10:04 AM (IST)

    अमावस्या को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के पूजन के लिए बहुत फलदायी माना गया है लेकिन सावन की अमावस्या (Hariyali Amavasya 2024) पर शिव जी और माता पार्वती की पूजा करने का भी विधान है। मान्यता है कि इस दिन महादेव को प्रिय चीजों का भोग लगाने से सभी कार्यों में सफलता प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं शिव जी को किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?

    Hero Image
    Lord Shiv Favourite Bhog: भगवान शिव के प्रिय भोग

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Hariyali Amavasya 2024: सनातन धर्म में अमावस्या तिथि को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। सावन के महीने में पड़ने की वजह से इस अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। यह पर्व देवों के देव महादेव को समर्पित है। यह त्योहार आज यानी 04 अगस्त (Hariyali Amavasya 2024 Date) को मनाया जा रहा है। मान्यता है कि इस खास अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती को पूजा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Hariyali Amavasya 2024: हरियाली अमावस्या पर करें भगवान विष्णु की खास पूजा, होगी मोक्ष की प्राप्ति

    भगवान शिव के भोग (Lord Shiv Ke Bhog)

    • हरियाली अमावस्या के दिन सुबह जल्दी उठें और महादेव की पूजा करें। अब प्रभु को सूजी या आलू का हलवा का भोग लगाएं। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच सदैव शांति बनी रहती है और शिव जी की कृपा प्राप्त होती है।

  • अगर आप चंद्र दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो पूजा के दौरान शिव जी को खीर का भोग लगाएं। प्रभु को खीर अर्पित करने से महादेव प्रसन्न होते हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है।
  • अगर आप अपने विवाह में बाधा का सामना कर रहे हैं, तो हरियाली अमावस्या पर शिव जी को पंचामृत, शहद और मालपुआ का भोग लगाएं। इससे विवाह में आ रही बाधा से मुक्ति मिलती है और जल्द शादी होने के योग बनने लगते हैं।
  • भोग लगाते समय इस मंत्र का करें जाप (Bhog Mantra)

    त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

    इस मंत्र का अर्थ है कि हे भगवान जो भी मेरे पास है। वो आपका दिया हुआ है। मैं आपको दिया हुआ अर्पित करता हूं। मेरे इस भोग को आप स्वीकार करें।

    हरियाली अमावस्या 2024 डेट और शुभ मुहूर्त (Hariyali Amavasya 2024 Date Shubh Muhurat)

    पंचांग के अनुसार, सावन माह की अमावस्या तिथि 03 अगस्त, 2024 को दोपहर 03 बजकर 50 मिनट पर शुरू हो गई है, जिसका समापन 04 अगस्त, 2024 को दोपहर 04 बजकर 42 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार सावन की हरियाली अमावस्या रविवार, 04 अगस्त को मनाई जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Hariyali Amavasya 2024: हरियाली अमावस्या की कथा से अखंड सौभाग्य की होगी प्राप्ति, महादेव होंगे प्रसन्न

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।