Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Onam 2025 Wishes: इन शुभ संदेशों से अपने प्रियजनों को कहें हैप्पी ओणम

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 09:34 AM (IST)

    ओणम का त्योहार राजा महाबली के स्वागत और फसल कटाई के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह पर्व एकता का प्रतीक है। इस साल ओणम 5 सितंबर यानी आज से शुरू हो रहा है जो 10 दिनों तक चलेगा तो आइए इस शुभ अवसर पर अपने प्रियजनों को इसकी शुभकामनाएं (Onam Wishes) देते हैं।

    Hero Image
    Onam Wishes : ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ओणम का त्योहार केरल का सबसे महत्वपूर्ण और बड़ा त्योहार है। यह पर्व राजा महाबली के स्वागत में और फसलों की कटाई के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह त्योहार प्यार और भाईचारे का प्रतीक है। इस साल ओणम 5 सितंबर यानी आज से शुरू हो रहा है, जो 10 दिनों तक चलेगा। इस शुभ अवसर (Onam Wishes) को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए आइए सभी को ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं भेजते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं (Happy Onam Wishes)

    • घर को फूलों की रंगोली से सजाएं, स्वादिष्ट पकवानों का लुत्फ उठाएं, राजा महाबली का धूमधाम से करें स्वागत, ओणम का पूरे परिवार संग आनंद उठाएं, ओणम की शुभकामनाएं।
    • ओणम के साथ ही जीवन में नई रोशनी आए, उन्नति के नए रास्ते खुलें, खुशियां सदा के लिए आपके जीवन में बस जाए, आपको और आपके परिवार को ओणम की ढेरों शुभकामनाएं।
    • ओणम के इस पावन पर्व पर, आपको और आपके परिवार को ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं। यह त्योहार आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

    • ओणम का पर्व आपके जीवन में नई रोशनी लाए। आपके घर में हमेशा खुशियों का वास हो। हैप्पी ओणम 2025!
    • ओणम का पर्व आपको और आपके परिवार को ढेर सारी खुशियां और समृद्धि दे। भगवान महाबली का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहे। ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं!
    • इस ओणम, आपके घर में खुशियां और समृद्धि की बहार आए। आपका जीवन फूलों की तरह खिले। ओणम मुबारक!
    • ओणम के इस शुभ अवसर पर, मैं कामना करता हूं कि आपका जीवन सुख और आनंद से भर जाए। हैप्पी ओणम!

    ओणम का धार्मिक महत्व

    ओणम का त्योहार राजा महाबली को समर्पित है, जो बहुत न्यायप्रिय और दयालु राजा थे। ऐसा माना जाता है कि वह ओणम के दौरान अपनी प्रजा से मिलने आते हैं। तभी से इस दिन लोग अपने- अपने घरों को फूलों की रंगोली से सजाते हैं, नए कपड़े पहनते हैं और स्वादिष्ट भोजन तैयार करते हैं। इस दिन लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं और इस त्योहार को बहुत ही धूमधाम से मनाते हैं। ओणम का त्योहार प्यार और एकता का प्रतीक है।

    यह भी पढ़ें- Shukra Pradosh Vrat 2025: शुक्र प्रदोष व्रत आज, जरूर करें इस कथा का पाठ, दूर होंगे सभी कष्ट

    यह भी पढ़ें- Shukra Pradosh Vrat 2025: शुक्र प्रदोष व्रत में करें ये एक काम, हो जाएंगे धनवान

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

    comedy show banner
    comedy show banner