Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Holi 2025 Wishes: होली पर अपनों को भेजें शुभकामना संदेश, रिश्तों में भर जाएंगे प्यार के रंग

    Updated: Thu, 13 Mar 2025 06:00 PM (IST)

    होलिका दहन के एक दिन बाद रंगों वाली होली मनाई जाती है। इस खास मौके पर छोटे हो या बढ़े सभी लोग सारे गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे के साथ होली खेलने में मगन हो जाते हैं। ऐसे में आप अपनों को होली की शुभकामनाएं (Happy Holi 2025 Quotes) भेज सकते हैं। आइए पढ़ते हैं होली के ऐसे ही कुछ प्यार भरे शुभकामना संदेश।

    Hero Image
    Holi 2025 Wishes (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल फाल्गुन माह में आने वाली पूर्णिमा पर रंगों का त्योहार होली मनाई जाती है, जो सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से भी एक है। इस बार होली का पर्व शुक्रवार, 14 मार्च 2025 को मनाया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस खास मौके पर लोग अपने परिजनों और दोस्तों को रंग या गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में आप अपनों को ये प्यार भरे होली के संदेश ( Holi 2025 Messages) भेजकर उनके लिए इस पर्व को और भी खास बना सकते हैं।

    होली की शुभकामनाएं (Happy Holi 2025 Wishes)

    रूठा है कोई तो आज उसे मनाओ,

    आज तो सारी गलती भूल जाओ,

    लगा दो दोस्ती का रंग सबको यारों,

    आज होली मनाओ तो ऐसी मनाओ।

    होली 2025 की शुभकामनाएं!


    फाल्गुन का रंग और भांग से जंग,

    फिर भी मन में गूंजे तरंग,

    कि खेलेंगे होली आपके संग!

    होली की शुभकामनाएं!


    रंगों में घुली मिठास है,

    हर चेहरे पर उल्लास है,

    दिल से दिल की हो पहचान,

    खुशियों से भर जाए हर अरमान।

    पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार

    अपनों का प्यार, यही है होली का त्योहार

    होली 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं 


    सपनो की दुनिया और अपनों का प्यार

    गालों पे गुलाल और पानी की बौछार,

    सुख समृद्धि और सफलता का हार,

    मुबारक हो आपको रंगो का त्यौहार।

    होली 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं


    पूर्णिमा का चांद, रंगों की डोली

    चांद से उसकी, चांदनी बोली

    खुशियों से भरे, आपकी झोली

    मुबारक हो आपको, रंग-बिरंगी होली

    यह भी पढ़ें - Holi 2025 Vastu Tips: इस होली पर जरूर आजमाएं ये उपाय, ग्रह दोष से मिलेगा छुटकारा

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    होली के रंगों में घुली है प्यार की मिठास, 

    अपनों के साथ बनाएं होली को और भी खास।


    प्यार के रंग से भरो पिचकारी

    स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी

    ये रंग न जाने न कोई जात न बोली

    सबको हो हैप्पी होली


    कामना है कि फागुन का ये रंगीन उत्सव

    आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लाएं

    होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

    (Picture Credit: Freepik) 

    राधा-कृष्ण के रंग, प्रेम का ये ढंग,

    होली के पावन अवसर पर, हर दिल का हो मलंग। 


    होली के रंग, खुशियों की उमंग,

    लेकर आया है ये प्यार भरा संग।

    गुलाल से रंगे चेहरे, मीठी गुजिया का स्वाद,

    होली की मस्ती में, हर दिल रहे आबाद

    होली 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं

    यह भी पढ़ें - Holi 2025: रंगों का त्योहार बदलेगा इन राशियों की किस्मत, लक्ष्मी नारायण योग से होगी धनवर्षा

    रंगों से भरी पिचकारी और अपनों का साथ,

    होली के इस त्योहार में आए खुशियों की बारात


    चांद तारे छुप गए, बीत गया अंधकार,

    धूप सुनहरी देख कर, जाग गया संसार,

    दिन आपका गुजरे अच्छा; करते है दुआ हजार,

    आपको आप आपके परिवार को होली की शुभकामनाएं