Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Holi 2025 Wishes: इन खूबसूरत संदेशों से प्रियजनों को दें होली की शुभकामनाएं, खुशियों से भर जाएगा जीवन

    Updated: Fri, 14 Mar 2025 07:12 AM (IST)

    होली (Happy Holi 2025 Wishes) के दिन देशभर में अलग ही उत्साह के देखने को मिलता है। पंचांग के अनुसार आज यानी 14 होली का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन लोग अपने प्रियजनों को होली (Holi 2025 Quotes) की शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में इस आर्टिकल में दिए गए मैसेज के द्वारा एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं भेज सकते हैं।

    Hero Image
    होली के शुभ संदेश (Pic Credit- Freepik)

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। होली (Holi 2025 Wishes in Hindi) का पर्व आज यानी 14 मार्च को देशभर में बेहद उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर लोग देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। साथ ही एक दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। परिवार (Holi 2025 Whatsapp Status) के सदस्यों और मित्रों को गुलाल एवं रंग लगाकर होली के पर्व की शुभकामनाएं देते हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं होली (Holi 2025 Shayari in Hindi) के शुभकामनाएं संदेश, जिनकी मदद से प्रियजनों को पर्व की बधाई दे सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    होली 2025 कोट्स इन हिंदी (Holi 2025 Quotes in Hindi)

    लाल गुलाबी रंग है झूम रहा संसार,

    सूरज की किरण खुशियों की बहार,

    चांद की चांदनी अपनों का प्यार,

    शुभ हो आपको होली का त्योहार.

    होली 2025  की हार्दिक शुभकामनाएं 


    ऐसे मनाना होली का त्योहार,

    पिचकारी से बरसे सिर्फ प्यार,

    यह मौका अपनों को गले लगाने का,

    तो गुलाल और रंग लेकर हो जाओ तैयार  

    आपको होली की हार्दिक शुभकामनाएं


    इन रंगो से भी सुंदर हो ज़िन्दगी आपकी,

    हमेशा महकती रहे यही दुआ हैं हमारी,

    कभी न बिगड़ पाए ये रिश्तो के प्यार की होली

    आपको होली की हार्दिक शुभकामनाएं


    कामना है कि फागुन का ये रंगीन उत्सव

    आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां लाएं

    आपको होली की हार्दिक शुभकामनाएं


    होली के रंग, अपनों के संग,

    खुशियों की सौगात, मस्ती के तरंग।

    गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को अपनाइए,

    रंगों के इस पावन पर्व को प्रेम से मनाइए।

    होली की हार्दिक शुभकामनाएं


    यह भी पढ़ें: Holi Gajkesari Rajyog 2025: होली पर बन रहा है गजकेसरी राजयोग, इन 2 राशियों को जॉब में मिलेगा प्रमोशन

    फाल्गुन की बहार,

    चली पिचकारी उड़ा है गुलाल,

    रंग बरसे नीले हरे लाल,

    मुबारक हो आपको होली का पर्व

    होली की हार्दिक शुभकामनाएं।


    रंगों में बस जाएं हम,

    खुशियों में डूब जाएं हम,

    मन में नफरत को मिटाकर,

    प्यार के रंग लगा जाएं हम।


    आज मुबारक, कल मुबारक

    होली का हर पल मुबारक

    रंग बिरंगी होली में

    हमारा भी एक रंग मुबारक  

    आपको और आपके परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएं


    खुशियों से ना हो कोई दूरी,

    रहे ना कोई ख्वाहिश अधूरी,

    रंगो से भरे इस मौसम में,

    रंगीन हो आपकी दुनिया पूरी।

    होली की शुभकामनाएं


    रूठा है कोई तो आज उसे मनाओ,

    आज तो सारी गलती भूल जाओ

    लगा दो आज दोस्ती का रंग सबको यारों,

    आज होली मनाओ तो ऐसी मनाओ.

    आपको और आपके परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    यह भी पढ़ें: Holi 2025 Upay: होली के दिन जरूर करें गुलाल के ये उपाय, कई परेशानियों से मिलेगा छुटकारा