Happy Dev Diwali Wishes 2022: देव दीपावली पर अपने सगे-संबंधियों को जरूर भेजें यह खास संदेश
Happy Dev Diwali 2022 कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के देव दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। इस दिन गंगा के घाटों पर देवी-देवताओं के स्वागत के लिए लाखों की संख्या में दीप प्रज्वलित किए जाते हैं।

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Happy Dev Diwali Wishes 2022: कार्तिक मास में देव दीपावली का विशेष महत्व है। आज देशभर में यह पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। माना जाता है कि देव दीपावली के दिन देवी-देवता स्वर्ग लोक से धरती लोक पर आते हैं और गंगा स्नान करते हैं। उनके स्वागत के लिए काशी के साथ-साथ गंगा के कई तटों पर लाखों की संख्या में दीप प्रज्वलित किए जाते हैं। इस खास मौके पर अपने सगे-संबंधियों को यह खास संदेश जरूर भेजें।
देव दीपावली 2022 शुभकामना संदेश (Dev Diwali 2022 Wishes)
* दीपों का ये पावन त्यौहार
आपके लिए लाये खुशियां हजार
लक्ष्मी जी विराजें आपके द्वार
हमारी शुभकामनाएं करे स्वीकार
शुभ देव दिवाली..
* मुस्कुराते हंसते दीप तुम जलाना
जीवन में नई खुशियों को लाना
दुःख दर्द अपने भूलकर सबको गले लगाना,
आपको देव दिवाली की शुभकामनाएं..
* हर दम खुशियां हो साथ
कभी दमान न हो खाली,
हम सब की तरफ से
Happy Dev Diwali 2022..
* पल पल सुनहरे फूल खिले
कभी न हो कांटो का सामना,
जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे
देव दिवाली पर हमारी यही शुभकामना
Shubh Dev Diwali 2022..
* गंगा घाट पर जलते जगमग दीप
भाव विभोर करने वाला अद्भुत परिवेश
देव दिवाली जीवन में लाएं खुशियां अनेक
मंगलमय हो आपकी देव दीपावली..
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।