Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव पर करें इस कथा का पाठ, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

    Updated: Sat, 12 Apr 2025 08:33 AM (IST)

    हनुमान जन्मोत्सव का दिन बेहद पुण्यदायी माना जाता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा का विधान है। इस साल हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Janmotsav 2025) का पर्व 12 अप्रैल यानी आज मनाया जा रहा है। कहा जाता है कि इस दिन कठिन उपवास का पालन और व्रत कथा का पाठ करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है तो चलिए यहां पढ़ते हैं।

    Hero Image
    Hanuman Janmotsav 2025: हनुमान जन्मोत्सव व्रत कथा।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हनुमान जन्मोत्सव भगवान हनुमान के जन्म का प्रतीक है। इस साल यह पर्व 12 अप्रैल, 2025 यानी आज के दिन मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह पर्व (Hanuman Janmotsav 2025) हर साल चैत्र माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को पड़ता है। इस साल पूर्णिमा तिथि 12 अप्रैल को भोर में 03 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगी। इसका समापन 13 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 51 मिनट पर होगा। वहीं, इस दिन पूजा के दौरान इस दिन की व्रत कथा का पाठ भी जरूर करना चाहिए, जो इस प्रकार है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हनुमान जन्मोत्सव व्रत कथा (Hanuman Janmotsav 2025 Vrat Katha)

    प्रचलित पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवी अंजना एक अप्सरा थीं। उन्हें किसी श्राप की वजह से धरती लोक पर जन्म लेना पड़ा था। उनका यह श्राप तभी हट सकता सकता था। जब वह किसी संतान को जन्म देतीं। देवी सुमेरु के राजा श्री केसरी के साथ विवाह के बंधन में बंध गईं।

    इसके बाद उन्होंने संतान प्राप्ति के लिए भगवान शंकर की 12 सालों तक कठिन तपस्या की। तब जाकर हनुमान जी का जन्म हुआ। ऐसा कहा जाता है कि हनुमान जी भगवान शिव का ही अंश हैं।

    हनुमान जन्मोत्सव पूजन समय (Hanuman Ji Puja Time)

    हिंदू पंचांग के अनुसार, हनुमान जन्मोत्सव पर पूजा का पहला शुभ मुहूर्त 12 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 35 मिनट से सुबह 09 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। इसके बाद दूसरा मुहूर्त शाम 6 बजकर 45 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही अभिजित मुहूर्त सुबह 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

    इसके साथ ही विजय मुहूर्त 02 बजकर 30 मिनट 03 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इस दौरान पूजा-पाठ के साथ अन्य कोई भी शुभ काम कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: Hanuman Janmotsav 2025 Upay: हनुमान जन्मोत्सव पर मांगलिक लोग करें ये आसान उपाय, अशुभ ग्रहों से मिलेगी राहत

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।