Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hair Wash Rules: इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, वरना झेलनी पड़ सकती हैं कई समस्याएं

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Wed, 11 Oct 2023 06:17 PM (IST)

    Hair Wash Rules हिंदू धर्म में हर एक दिश किसी-न-किसी देवी-देवता के लिए समर्पित है। साथ ही हर दिन के कुछ नियम भी बताए गए हैं। सप्ताह के सात दिनों में कुछ ऐसे दिन भी हैं जिनमें बाल धोना नाखून काटना या दाढ़ी बनाना आदि वर्जित माना जाता है। आइए जानते हैं कि किस दिन बाल धोने से माता लक्ष्मी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है।

    Hero Image
    Hair Wash Rules in hindi महिलाओं को इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Hair Wash Rules in hindi: हिन्दू धर्म में प्रातः काल से लेकर रात में सोने तक कई नियम बताए गए हैं। यदि शास्त्रों में वर्णित इन नियमों का ध्यान रखा जाए तो व्यक्ति का जीवन खुशहाल तरीके से व्यतीत होता है। वहीं, इन नियमों की अनदेखी करने पर कई तरह की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। ठीक इसी प्रकार बाल धोने से संबंधित भी कुछ नियम बताए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दिन बाल न धोएं कुवारी कन्याएं

    बुधवार के दिन कुंवारी कन्याओं का बाल धोना शुभ नहीं माना जाता। माना जाता है कि इस दिन अविवाहित लड़कियों के बाल धोने से उनके जीवन में कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।

    सुहागिन महिलाएं इन दिनों का रखें ध्यान

    सुहागिन महिलाओं का मंगलवार, गुरुवार और शनिवार के दिन बाल धोना वर्जित माना गया है। इस दिन यदि कोई विवाहित स्त्री बाल धोती है, तो इससे माता लक्ष्मी रुष्ट हो सकती हैं। वहीं शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। ऐसे में आप शुक्रवार के दिन बालों को धो सकते हैं इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

    यह भी पढ़ें - Kitchen Vastu Tips: रसोई में उल्टे न रखें ये 2 बर्तन, वरना लग सकता है वास्तु दोष

    इस दिन का विशेष रूप से रखें ख्याल

    गुरुवार का दिन ऐसा है जिस दिन न महिलाओं को बाल धोने चाहिए और न ही पुरुषों को। हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन बृहस्पति देव को समर्पित माना जाता है। ऐसे में इस दिन बाल धोने से आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। साथ ही इस दिन बालों में तेल भी न लगाएं। वहीं, एकादशी, अमावस्या और पूर्णिमा के दिन बाल धोना या कटवाना बिलकुल शुभ नहीं माना जाता।

    Picture Credit: Freepik

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'