Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Guruwar Puja: गुरुवार के दिन पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप, घर चलकर आएंगी मां लक्ष्मी

    Updated: Wed, 04 Dec 2024 06:37 PM (IST)

    गुरुवार के दिन मुख्य रूप से भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी विष्णु जी की अर्धांगिनी हैं। ऐसे में यदि आप गुरुवार के दिन मां लक्ष्मी की आराधना करते हैं तो इससे आपको धन की देवी के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी कृपा की प्राप्ति हो सकती है। तो चलिए पढ़ते हैं लक्ष्मी जी के 108 नाम।

    Hero Image
    Guruwar Puja: गुरुवार के दिन पूजा के समय करें इन मंत्रों का जप।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में पूजा जाता है। माना जाता है कि मां लक्ष्मी कृपा से साधक को धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। ऐसे में आप गुरुवार के दिन पूजा के दौरान मां लक्ष्मी के 108 नामों का जप कर सकते हैं। इससे साधक पर धन की देवी की कृपा बनी रहती है और उसे आर्थिक समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मां लक्ष्मी के 108 नाम

    2. ऊँ विकृत्यै नम:

    3. ऊँ विद्यायै नम:

    4. ऊँ सर्वभूत-हितप्रदायै नम:

    5. ऊँ श्रद्धायै नम:

    6. ऊँ विभूत्यै नम:

    7. ऊँ वसुन्धरायै नमः

    8. ऊँ उदारांगायै नमः

    9. ऊँ हरिण्यै नमः

    10. ऊँ हेममालिन्यै नमः

    11. ऊँ धनधान्य-कर्ये नमः

    12. ऊँ सिद्धयै नमः

    13. ऊँ स्त्रैणसौम्यायै नमः

    14. ऊँ शुभप्रदायै नमः

    15. ऊँ नृपवेश्मगतानन्दायै नमः

    16. ऊँ सुरभ्यै नम:

    17. ऊँ परमात्मिकायै नम:

    18. ऊँ वाचे नम:

    19. ऊँ पद्मालयायै नम:

    20. ऊँ पद्मायै नमः

    21. ऊँ शुचय़ै नमः

    22. ऊँ स्वाहायै नमः

    23. ऊँ स्वधायै नमः

    24. ऊँ सुधायै नमः

    25. ऊँ धन्यायै नमः

    26. ऊँ हिरण्मयै नमः

    27. ऊँ लक्ष्म्यै नमः

    28. ऊँ नित्यपुष्टायै नमः

    29. ऊँ विभावर्यै नमः

    30. ऊँ अदित्यै नमः

    31. ऊँ दित्यै नमः

    32. ऊँ दीप्तायै नमः

    33. ऊँ वसुधायै नमः

    34. ऊँ वसुधारिण्यै नमः

    35. ऊँ कमलायै नमः

    36. ऊँ कान्तायै नमः

    37. ऊँ कामाक्ष्यै नमः

    38. ऊँ क्रोधसंभवायै नमः

    39. ऊँ अनुग्रहप्रदायै नमः

    (Picture Credit: Freepik) (AI Image)

    हर व्यक्ति चाहता है कि उसके ऊपर मां लक्ष्मी (Lakshmi ji Puja) कीष कृपा बनी रहे, ताकि उसे धन की समस्या का सामना न करना पड़े। ऐसे में आप पूजा के दौरान मां लक्ष्मी के नाम जप द्वारा उनकी कृपा के पात्र बन सकते हैं।

    40. ऊँ बुद्धयै नमः

    41. ऊँ अनघायै नमः

    42. ऊँ हरिवल्लभायै नमः

    43. ऊँ अशोकायै नमः

    44. ऊँ अमृतायै नमः

    45. ऊँ दीप्तायै नमः

    46. ऊँ लोकशोकविनाशिन्यै नमः

    47. ऊँ धर्म-निलयायै नमः

    48. ऊँ करुणायै नमः

    49. ऊँ लोकमात्रे नमः

    50. ऊँ पद्मप्रियायै नमः

    51. ऊँ पद्महस्तायै नमः

    52. ऊँ पद्माक्ष्यै नमः

    53. ऊँ पद्मसुन्दर्यै नमः

    54. ऊँ पद्मोद्भवायै नमः

    55. ऊँ भास्कर्यै नमः

    56. ऊँ बिल्वनिलयायै नमः

    57. ऊँ वरारोहायै नमः

    58. ऊँ यशस्विन्यै नमः

    59. ऊँ वरलक्ष्म्यै नमः

    60. ऊँ वसुप्रदायै नमः

    61. ऊँ शुभायै नमः

    62. ऊँ हिरण्यप्राकारायै नमः

    63. ऊँ समुद्रतनयायै नमः

    64. ऊँ पद्ममुख्यै नमः

    65. ऊँ पद्मनाभप्रियायै नमः

    धन की देवी को प्रसन्न करने के लिए आप पूजा के दौरान उन्हें कमल का फूल, सफेद रंग की मिठाई, खीर आदि का भोग लगा सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होती हैं और धन-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

    यह भी पढ़ें - Annapurna Jayanti 2024: मां अन्नपूर्णा की कृपा के लिए करें ये काम, कभी खाली नहीं होंगे अन्न के भंडार

    66. ऊँ रमायै नमः

    67. ऊँ पद्ममालाधरायै नमः

    68. ऊँ देव्यै नमः

    69. ऊँ पद्मिन्यै नमः

    70. ऊँ पद्मगन्धिन्यै नमः

    71. ऊँ पुण्यगन्धायै नमः

    72. ऊँ सुप्रसन्नायै नमः

    73. ऊँ प्रसादाभिमुख्यै नमः

    74. ऊँ प्रभायै नमः

    75. ऊँ चन्द्रवदनायै नमः

    76. ऊँ चन्द्रायै नमः

    77. ऊँ चन्द्रसहोदर्यै नमः

    78. ऊँ चतुर्भुजायै नमः

    79. ऊँ विष्णुपत्न्यै नमः

    80. ऊँ प्रसन्नाक्ष्यै नमः

    81. ऊँ नारायणसमाश्रितायै नमः

    82. ऊँ दारिद्र्यध्वंसिन्यै नमः

    83. ऊँ देव्यै नमः

    84. ऊँ सर्वोपद्रव-वारिण्यै नमः

    85. ऊँ नवदुर्गायै नमः

    86. ऊँ महाकाल्यै नमः

    87. ऊँ ब्रह्माविष्णु-शिवात्मिकायै नमः

    88. ऊँ त्रिकालज्ञान-संपन्नायै नमः

    89. ऊँ भुवनेश्वर्यै नमः

    90. ऊँ चन्द्ररूपायै नमः

    लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्ति के लिए लोग तरह-तरह के जतन करते हैं। लक्ष्मी जी के नामों का जप कर भी उनकी विशेष कृपा की प्राप्ति की जा सकती है। शुक्रवार के साथ-साथ गुरुवार का दिन भी लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्ति के लिए उत्तम माना गया है।

    91. ऊँ इन्दिरायै नमः

    92. ऊँ इन्दुशीतलायै नमः

    93. ऊँ अह्लादजनन्यै नमः

    94. ऊँ पुष्टयै नमः

    95. ऊँ शिवायै नमः

    96. ऊँ शिवकर्यै नमः

    97. ऊँ सत्यै नमः

    98. ऊँ विमलायै नमः

    99. ऊँ विश्वजनन्यै नमः

    100. ऊँ तुष्टयै नमः

    101. ऊँ दारिद्र्यनाशिन्यै नमः

    102. ऊँ प्रीतिपुष्करिण्यै नमः

    103. ऊँ शान्तायै नमः

    104. ऊँ शुक्लमाल्यांबरायै नमः

    105. ऊँ श्रियै नमः

    106. ऊँ जयायै नमः

    107. ऊँ मंगलादेव्यै नमः

    108. ऊँ विष्णुवक्षस्थलस्थितायै नमः

    यह भी पढ़ें - December 2024 Wedding Dates: दिसंबर महीने में इतने दिन बजेगी शहनाइयां, नोट करें शुभ मुहूर्त एवं तिथि

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।