Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Guruwar Ke Upay: गुरुवार के दिन इन चीजों का करें दान, करियर से लेकर आर्थिक स्थिति में मिलेगा लाभ

    By Suman SainiEdited By: Suman Saini
    Updated: Thu, 02 Nov 2023 07:00 AM (IST)

    Guruwar Puja जिस प्रकार प्रत्येक दिन किसी-न-किसी देवी देवता को समर्पित है उसी प्रकार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित माना गया है। कुछ साधक गुरुवार के दिन व्रत भी करते हैं। ऐसे में यदि आप इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करते हैं तो आपको भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है।

    Hero Image
    Guruwar Ke Upay गुरुवार के दिन इन चीजों का करें दान।

    नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Vishnu ji Puja: हिंदू धर्म में भगवान विष्णु को जगत का पालनहार कहा जाता है। वहीं, गुरुवार का दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित माना गया है। साथ ही यह दिन देव गुरु बृहस्पति को भी समर्पित माना गया है। ऐसे में यदि आप गुरुवार के दिन इन चीजों का करते हैं तो आपके करियर से उन्नति से लेकर आर्थिक स्थिति में भी लाभ तक के योग बनते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीले वस्त्रों का दान

    पीला रंग भगवान विष्णु का प्रिय माना गया है। ऐसे में यदि आप गुरुवार के दिन व्रत करते हैं तो पीले वस्त्र धारण करें। साथ ही गरीबों में भी पीले वस्त्र दान करें। इससे कुंडली में बृहस्पति की कमजोर स्थिति में सुधार होता है और आपके करियर में उन्नति के योग बनते हैं। 

    गरीबों में दान करें ये चीजें

    गुरुवार के दिन पीले रंग का खास महत्व है। पीला रंग गुरुवार के लिए बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में गुरुवार के दिन जरूरतमंदों के बीच पीले रंग की खाद्य वस्तुओं जैसे पीले रंग की मिठाई, केले या पीले चावलों का दान करना चाहिए। इससे भगवान विष्णु की कृपा आपके ऊपर बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें - Shukra Gochar 2023: 3 नवंबर को कन्या राशि में गोचर करेंगे शुक्र देव, इन 5 राशियों को मिलेगा सर्वाधिक लाभ

    इन चीजों का दान है शुभ

    भगवान विष्णु की पूजा में हल्दी का विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है। ऐसे में आप इस दिन हल्दी या फिर पीली दाल का भी दान कर सकते हैं। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर दया दृष्टि बनाए रखते हैं। वहीं अगर आप गुरुवार के दिन अपनी क्षमता अनुसार सोने की वस्तुओं का ध्यान भी गरीबों में दान करते हैं तो इससे धन प्राप्ति के मार्ग खुलते हैं।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'